रायपुर(वीएनएस)।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज ओडिशा प्रवास के दौरान भुवनेश्वर में ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री माझी ने श्री साय का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच छत्तीसगढ़ और ओडिशा के आपसी सहयोग, विकास एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा पड़ोसी राज्य होने के साथ ही सामाजिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक रूप से भी एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं। दोनों राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के बीच भी आत्मीय संबंध हैं। विकास और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर दोनों राज्यों के बीच बेहतर समन्वय से नागरिकों को लाभ मिलने के साथ ही पूरे क्षेत्र की प्रगति को भी नई गति मिलेगी।
सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के समस्त विद्यालयों में विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत 2047 की स...
वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने जापान में आयोजित होने वाले एशियन गेम्स 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रहे भारतीय दल के सभी खिलाडि़यों को हार्...
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (WDC-PMKSY 2.0) के माध्यम से किसानों को उन्नत कृषि पद्धतियों, सिंचाई सुविधाओं और आवश्यक सहयोग से जोड़ने के प्रयासों ...
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में जन जागरूकता एवं सामाजिक सहभागिता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मोहला-मान...
बलौदाबाजार की श्रीमती पायल भट्टर के लिए संपत्ति की रजिस्ट्री के दौरान मिली 50 प्रतिशत की पंजीयन शुल्क छूट महज आर्थिक राहत नहीं रही, बल्कि यह उनकी ...
सेवा संकल्प अभियान के बीच शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जरूरतमंद परिवारों को मिल रही राहत की तस्वीर सामने आ रही है। आयुष्मान भारत योजना के तहत पा...