मिर्च की खेती बनी महेंद्र की आय का आधार, उन्नत खेती से बदली आर्थिक तस्वीर

Posted On:- 2026-09-20




रायपुर(वीएनएस)।प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (WDC-PMKSY 2.0) के माध्यम से किसानों को उन्नत कृषि पद्धतियों, सिंचाई सुविधाओं और आवश्यक सहयोग से जोड़ने के प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्रों में खेती की तस्वीर बदल रही है। जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड के ग्राम सन्ना निवासी छोटे किसान श्री महेंद्र कुमार यादव, पिता श्री अमर कुंवर यादव की कहानी इसका उदाहरण है। सीमित पूंजी के कारण पहले महज 50 डिसमिल भूमि में मिर्च की खेती करने वाले महेंद्र ने शासकीय अनुदान और विभागीय मार्गदर्शन का लाभ लेकर खेती का विस्तार किया और इस वर्ष मिर्च उत्पादन से करीब 1 लाख रुपये की शुद्ध आय अर्जित की।
अनुदान से बढ़ा खेती का दायरा
आर्थिक स्थिति कमजोर होने और पूंजी की कमी के कारण महेंद्र कुमार यादव पहले पारंपरिक तरीके से केवल 50 डिसमिल भूमि में ही मिर्च की खेती कर पाते थे। सीमित क्षेत्रफल, उत्पादन और अधिक लागत के कारण खेती से होने वाली आय भी सीमित थी।
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत उत्पादन प्रणाली मद में मिर्च की खेती के लिए उन्हें 38 हजार रुपये का अनुदान प्राप्त हुआ। अनुदान का लाभ मिलने के बाद उन्होंने एक एकड़ भूमि लीज पर लेकर उन्नत किस्म की मिर्च की खेती शुरू की। विभागीय तकनीकी मार्गदर्शन और सिंचाई सुविधा का लाभ लेकर उन्होंने खेती का दायरा बढ़ाया।
मिर्च की खेती से करीब एक लाख रुपये की शुद्ध आय
उन्नत खेती, बेहतर सिंचाई प्रबंधन और तकनीकी मार्गदर्शन का परिणाम यह रहा कि इस वर्ष महेंद्र कुमार यादव को मिर्च की खेती से करीब 1 लाख रुपये की शुद्ध आय प्राप्त हुई। खेती के क्षेत्रफल में वृद्धि के साथ उत्पादन और आय में भी सुधार हुआ, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिली है।महेंद्र कुमार यादव बताते हैं कि पहले पूंजी के अभाव में वे सीमित क्षेत्र में ही मिर्च की खेती कर पाते थे। योजना से मिले अनुदान ने उन्हें खेती का विस्तार करने का अवसर दिया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष मिर्च की खेती से करीब एक लाख रुपये की शुद्ध आय प्राप्त हुई है।
प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
श्री महेंद्र कुमार यादव ने अपनी सफलता के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शासकीय योजनाओं से मिलने वाली सहायता और विभागीय मार्गदर्शन से छोटे किसानों को अपनी खेती को आगे बढ़ाने और आय के नए अवसर तलाशने में मदद मिल रही है।महेंद्र की सफलता यह दर्शाती है कि उचित मार्गदर्शन, सिंचाई सुविधा और समय पर मिलने वाली शासकीय सहायता से छोटे किसान भी पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर उन्नत कृषि को आय का मजबूत आधार बना सकते हैं।



Related News
thumb

सेवा संकल्प अभियान : प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना बनी मंजू के लिए संबल

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना जरूरतमंद गर्भवती महिलाओं के लिए आर्थिक संबल बन रही है। प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना के माध्यम से मिलने वाली सहायता स...


thumb

सुकन्या समृद्धि योजना बनी बेटी के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव

सुकन्या समृद्धि योजना ने बेटी के शिक्षा, उच्च शिक्षा, विवाह सहित अन्य भविष्य में आने वाली छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने के लिए माता-पिता का बड़ा ...


thumb

आयुष्मान योजना बनी संजीवनी, ब्रेन ट्यूमर की सर्जरी में मिली करीब 3 ...

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए गंभीर बीमारियों के उपचार में आर्थिक सहारा बन रही है। जिले के निवासी दिनेश प्रसा...


thumb

115 बच्चों ने रंगों में उकेरा ‘मेरे सपनों का भारत’, 20 विद्यार्थियो...

सेवा संकल्प अभियान के तहत निर्धारित ‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’ कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल पावारा...


thumb

सेवा संकल्प अभियान : मिर्च की खेती बनी आय का आधार

कृषि विकास एवं किसान कल्याण जैव प्रौद्योगिकी विभाग, छत्तीसगढ़ द्वारा संचालित प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (WDC-PMKSY 2.0) ग्रामीण किसानों के जीवन ...


thumb

सेवा संकल्प अभियान : जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और विभागीय कर्मचारिय...

सेवा संकल्प अभियान के तहत जल संरक्षण, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जल संसाधन संभाग क्रमांक-1, अम्बिकापुर ...