सेवा संकल्प अभियान : प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना बनी मंजू के लिए संबल

Posted On:- 2026-09-20




आर्थिक चिंता के बीच योजना से मिली सहायता

राजनांदगांव (वीएनएस)। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना जरूरतमंद गर्भवती महिलाओं के लिए आर्थिक संबल बन रही है। प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना के माध्यम से मिलने वाली सहायता से महिलाएं गर्भावस्था के दौरान अपने स्वास्थ्य और पोषण का बेहतर ध्यान रख पा रही हैं। प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना लाल बहादुर नगर निवासी मंजू रजक के लिए ऐसे समय में मददगार साबित हुई, जब पहली बार मां बनने के दौरान वह अपने और होने वाले बच्चे के स्वास्थ्य एवं पोषण को लेकर चिंतित थीं।

मंजू रजक साधारण परिवार से हैं। उनके पति किशोर रजक मजदूरी का कार्य करते हैं और उनकी आय से ही परिवार का भरण-पोषण होता है। उन्होंने बताया कि पहली बार मां बनने की खुशी के साथ मन में कई तरह की चिंताएं भी थीं। गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक आहार और बेहतर देखभाल के लिए होने वाले अतिरिक्त खर्च से चिंतित थी। इसी दौरान उनकी मुलाकात आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रूखमणी उइके से हुई। उन्होंने मंजू को प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना की जानकारी दी और आंगनबाड़ी केन्द्र में पंजीयन कराया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना अंतर्गत प्रसव पूर्व जांच एवं आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद मंजू को पहली किश्त के रूप में 3 हजार रूपए की सहायता राशि प्राप्त हुई। आर्थिक सहायता मिलने से अपने पोषण पर विशेष ध्यान देना शुरू किया। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लगातार संपर्क में रहीं और समय-समय पर स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जानकारी देती रही। 

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा गर्भावस्था के दौरान नियमित स्वास्थ्य का ध्यान रखा गया और आवश्यक जांच कराई गई। इसके बाद उन्होंने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। बच्चे के जन्म के बाद भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने बच्चे के स्वास्थ्य, पोषण और टीकाकरण को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया। बच्चे का टीकाकरण पूरा होने के बाद मंजू को योजना की दूसरी किश्त के रूप में 2 हजार रुपए की सहायता राशि प्राप्त हुई। वह इस राशि का उपयोग बच्चे के स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने में कर रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना से उन्हें गर्भावस्था के दौरान आर्थिक सहायता के साथ-साथ स्वास्थ्य और पोषण के संबंध में सही मार्गदर्शन मिला। जिसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु भैया का तहे दिल से धन्यवाद दिया।



Related News
thumb

‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम में बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा ने मो...

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम के तहत स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल पावारास में चित्रकला, पेंटिंग एवं विज्ञान...


thumb

किसान क्रेडिट कार्ड से आसान हुई खेती की राह, साहूकारों पर निर्भरता घटी

छिंदगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चिपुरपाल निवासी किसान राजेश कुमार नाग के लिए किसान क्रेडिट कार्ड खेती-किसानी में आर्थिक सहारा बनकर सामने आया है।


thumb

सेवा संकल्प गाथा : छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति ने बदली हिंसा पीड़...

वर्ष 2006 का वह दौर बस्तर के लिए हिंसा और भय की गहरी त्रासदी लेकर आया था। 28 फरवरी 2006 को ग्राम पंचायत दरभागुड़ा के समीप हुए भीषण बम विस्फोट में पर...


thumb

सुकमा में 245 स्थानों पर जले ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आशीर्व...

बस्तर की धरती पर शांति, सेवा और सुरक्षा के नए संकल्प को जनभागीदारी से साकार करते हुए ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सुकमा जिले में विशेष दीप प्रज्ज्वल...


thumb

संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता की तैयारियों का कलेक्टर ने लिया जायजा

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सुकमा में प्रस्तावित संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2026-27 की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।


thumb

जिला चिकित्सालय में 56 वर्षीय हिंगा को मिला जीवनदान

असहनीय दर्द और चलने-फिरने से पूरी तरह लाचार 56 वर्षीय हिंगा जब सुकमा के जिला अस्पताल पहुंचे, तो उनके और परिवार के चेहरे पर अनिश्चितता व बेबसी साफ झ...