‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम में बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा ने मोहा मन

Posted On:- 2026-09-20




सुकमा (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम के तहत स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल पावारास में चित्रकला, पेंटिंग एवं विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कलेक्टर अमित के निर्देशन और मार्गदर्शन में संपूर्ण जिले में प्राथमिक से लेकर हायर सेकंडरी कक्षाओं तक के विद्यार्थियों ने स्वच्छ भारत, विकसित भारत सहित विभिन्न विषयों पर आकर्षक चित्र, पेंटिंग और विज्ञान मॉडल प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों की रचनात्मकता, कल्पनाशीलता और वैज्ञानिक सोच से सजी प्रदर्शनी ने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित मेगा पीटीएम में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने सहभागिता की और कक्षा एवं विषय शिक्षकों से अपने बच्चों की शैक्षणिक प्रगति को लेकर चर्चा की। नगर पालिका परिषद की उपाध्यक्ष भुनेश्वरी यादव ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद किया और उनकी प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। वहीं विकासखंड शिक्षा अधिकारी शैलेन्द्र भदौरिया एवं सेवा संकल्प अभियान के जिला सह-संयोजक नायक ने भी विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

शाला की प्राचार्य ट्रिजा दास ने विद्यार्थियों को चित्रकला, विज्ञान मॉडल एवं भाषण जैसी गतिविधियों में उत्साहपूर्वक सहभागिता के लिए बधाई दी और शिक्षकों के सहयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच देने के साथ-साथ उनमें सृजनात्मक सोच, आत्मविश्वास और सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूकता विकसित करते हैं। ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने विद्यालय परिसर को उत्साह और उमंग से भर दिया।



Related News
thumb

किसान क्रेडिट कार्ड से आसान हुई खेती की राह, साहूकारों पर निर्भरता घटी

छिंदगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चिपुरपाल निवासी किसान राजेश कुमार नाग के लिए किसान क्रेडिट कार्ड खेती-किसानी में आर्थिक सहारा बनकर सामने आया है।


thumb

सेवा संकल्प गाथा : छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति ने बदली हिंसा पीड़...

वर्ष 2006 का वह दौर बस्तर के लिए हिंसा और भय की गहरी त्रासदी लेकर आया था। 28 फरवरी 2006 को ग्राम पंचायत दरभागुड़ा के समीप हुए भीषण बम विस्फोट में पर...


thumb

सुकमा में 245 स्थानों पर जले ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आशीर्व...

बस्तर की धरती पर शांति, सेवा और सुरक्षा के नए संकल्प को जनभागीदारी से साकार करते हुए ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सुकमा जिले में विशेष दीप प्रज्ज्वल...


thumb

संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता की तैयारियों का कलेक्टर ने लिया जायजा

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सुकमा में प्रस्तावित संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2026-27 की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।


thumb

जिला चिकित्सालय में 56 वर्षीय हिंगा को मिला जीवनदान

असहनीय दर्द और चलने-फिरने से पूरी तरह लाचार 56 वर्षीय हिंगा जब सुकमा के जिला अस्पताल पहुंचे, तो उनके और परिवार के चेहरे पर अनिश्चितता व बेबसी साफ झ...