संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता की तैयारियों का कलेक्टर ने लिया जायजा

Posted On:- 2026-09-20




सुकमा (वीएनएस)। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सुकमा में प्रस्तावित संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2026-27 की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। व्यवस्थाओं का जायजा लेने कलेक्टर अमित कुमार एवं सहायक आयुक्त हेमंत कुमार सिन्हा ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने खेल मैदान, प्रतियोगिता स्थलों सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन कर आयोजन को व्यवस्थित और सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने खेल मैदान की स्थिति, साफ-सफाई, खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं तथा प्रतियोगिता के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके बाद शैक्षणिक ब्लॉक का भ्रमण कर विद्यार्थियों से संवाद किया और उनकी पढ़ाई, विद्यालयीन गतिविधियों एवं खेलों में रुचि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेलकूद में भी निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

कलेक्टर एवं सहायक आयुक्त ने छात्रावास और भोजनालय की व्यवस्थाओं का भी बारीकी से निरीक्षण किया। छात्रावास में स्वच्छता, आवास एवं मूलभूत सुविधाओं की स्थिति देखने के साथ भोजनालय में भोजन की गुणवत्ता, रसोई की स्वच्छता और विद्यार्थियों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन का अवलोकन किया। अधिकारियों ने खिलाड़ियों एवं विद्यार्थियों को पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने तथा स्वच्छता व्यवस्था को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

विद्यालय के प्राचार्य राजीव कुमार ने अधिकारियों को प्रतियोगिता के लिए की जा रही तैयारियों और प्रस्तावित व्यवस्थाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों के आवास, भोजन, खेल सुविधाओं सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित करने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। म्डत्ै सुकमा में संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता को लेकर उत्साह का माहौल है और विद्यालय प्रबंधन आयोजन को सफल, सुव्यवस्थित एवं यादगार बनाने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है।



Related News
thumb

‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम में बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा ने मो...

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम के तहत स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल पावारास में चित्रकला, पेंटिंग एवं विज्ञान...


thumb

किसान क्रेडिट कार्ड से आसान हुई खेती की राह, साहूकारों पर निर्भरता घटी

छिंदगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चिपुरपाल निवासी किसान राजेश कुमार नाग के लिए किसान क्रेडिट कार्ड खेती-किसानी में आर्थिक सहारा बनकर सामने आया है।


thumb

सेवा संकल्प गाथा : छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति ने बदली हिंसा पीड़...

वर्ष 2006 का वह दौर बस्तर के लिए हिंसा और भय की गहरी त्रासदी लेकर आया था। 28 फरवरी 2006 को ग्राम पंचायत दरभागुड़ा के समीप हुए भीषण बम विस्फोट में पर...


thumb

सुकमा में 245 स्थानों पर जले ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आशीर्व...

बस्तर की धरती पर शांति, सेवा और सुरक्षा के नए संकल्प को जनभागीदारी से साकार करते हुए ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सुकमा जिले में विशेष दीप प्रज्ज्वल...


thumb

जिला चिकित्सालय में 56 वर्षीय हिंगा को मिला जीवनदान

असहनीय दर्द और चलने-फिरने से पूरी तरह लाचार 56 वर्षीय हिंगा जब सुकमा के जिला अस्पताल पहुंचे, तो उनके और परिवार के चेहरे पर अनिश्चितता व बेबसी साफ झ...