सुकमा में 245 स्थानों पर जले ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आशीर्वाद का दिया

Posted On:- 2026-09-20




कभी नक्सल हिंसा से प्रभावित गांवों, शहीद स्मारकों, पुनर्वास केंद्र, सुरक्षा कैंपों और थानों में हुआ दीप प्रज्ज्वलन

सुकमा (वीएनएस)। बस्तर की धरती पर शांति, सेवा और सुरक्षा के नए संकल्प को जनभागीदारी से साकार करते हुए ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सुकमा जिले में विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के अंतर्गत सुकमा जिले के उन गांवों और स्थानों को विशेष रूप से जोड़ा गया, जिन्होंने लंबे समय तक नक्सल हिंसा का दंश झेला है और जहां शांति एवं सुरक्षा के लिए जवानों तथा आम नागरिकों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में कलेक्टर अमित कुमार और एसपी मयंक गुर्जर के मार्गदर्शन में सुकमा में कुल 245 स्थानों पर आशीर्वाद का दिया  प्रज्ज्वलित किए गए।

सुकमा में बड़ी नक्सली घटनाओं से प्रभावित रहे 31 स्थानों पर दीप जलाकर शहीद जवानों और आम नागरिकों को श्रद्धांजलि दी गई। इनमें ताड़मेटला, टेकलगुड़ेम, चिंतागुफा, बुरकापाल, एर्राबोर, मनीकोटा, चिंगावरम, मिनपा, कसालपाड़, तारलागुड़ा, दरभागुड़ा और टहकवाड़ा जैसे स्थान शामिल हैं। इन स्थानों पर दीप प्रज्ज्वलन के माध्यम से बलिदानियों को नमन करते हुए शांति और सुरक्षा के संकल्प को दोहराया गया।

91 सुरक्षा कैंपों में जली संकल्प की ज्योति

सुकमा में स्थापित 91 सुरक्षा कैंपों में भी दीप प्रज्ज्वलित किए गए साथ ही जिले के 19 थानों में भी दीप प्रज्ज्वलित किए गए। सुकमा जिला मुख्यालय स्थित पुनर्वास केंद्र में भी दीप प्रज्ज्वलित किया गया। वहीं जिले में 12 शहीद स्मारक एवं प्रतिमा स्थलों के समीप दीप जलाकर बस्तर की शांति और सुरक्षा के लिए बलिदान देने वाले वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

32 पूर्व अति नक्सल प्रभावित गांवों में पहुंची रोशनी

बस्तर सेवा संकल्प अभियान’ की एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में सुकमा जिले के 32 ऐसे गांवों में भी दीप प्रज्ज्वलित किए गए, जो पूर्व में अति नक्सल प्रभावित रहे थे। इन गांवों में दीप जलना हिंसा के दौर से बाहर निकलकर शांति, विकास और विश्वास की दिशा में आगे बढ़ते सुकमा का प्रतीक बना।



Related News
thumb

‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम में बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा ने मो...

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम के तहत स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल पावारास में चित्रकला, पेंटिंग एवं विज्ञान...


thumb

किसान क्रेडिट कार्ड से आसान हुई खेती की राह, साहूकारों पर निर्भरता घटी

छिंदगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चिपुरपाल निवासी किसान राजेश कुमार नाग के लिए किसान क्रेडिट कार्ड खेती-किसानी में आर्थिक सहारा बनकर सामने आया है।


thumb

सेवा संकल्प गाथा : छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति ने बदली हिंसा पीड़...

वर्ष 2006 का वह दौर बस्तर के लिए हिंसा और भय की गहरी त्रासदी लेकर आया था। 28 फरवरी 2006 को ग्राम पंचायत दरभागुड़ा के समीप हुए भीषण बम विस्फोट में पर...


thumb

संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता की तैयारियों का कलेक्टर ने लिया जायजा

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सुकमा में प्रस्तावित संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2026-27 की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।


thumb

जिला चिकित्सालय में 56 वर्षीय हिंगा को मिला जीवनदान

असहनीय दर्द और चलने-फिरने से पूरी तरह लाचार 56 वर्षीय हिंगा जब सुकमा के जिला अस्पताल पहुंचे, तो उनके और परिवार के चेहरे पर अनिश्चितता व बेबसी साफ झ...