किसान क्रेडिट कार्ड से आसान हुई खेती की राह, साहूकारों पर निर्भरता घटी

Posted On:- 2026-09-20




किसान राजेश नाग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया धन्यवाद

सुकमा (वीएनएस)। छिंदगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चिपुरपाल निवासी किसान राजेश कुमार नाग के लिए किसान क्रेडिट कार्ड खेती-किसानी में आर्थिक सहारा बनकर सामने आया है। उन्होंने बताया कि पहले खेती के लिए खाद-बीज और अन्य कृषि आवश्यकताओं की व्यवस्था करने के लिए बड़े साहूकारों से कर्ज लेना पड़ता था, जिस पर अधिक ब्याज देना पड़ता था। इससे खेती की लागत और आर्थिक दबाव दोनों बढ़ जाते थे।

राजेश नाग ने बताया कि किसान क्रेडिट कार्ड बनने के बाद बैंकिंग व्यवस्था के माध्यम से कृषि कार्यों के लिए ऋण की सुविधा मिल रही है, जिससे साहूकारों पर निर्भरता कम हुई है। उन्होंने कहा कि समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध होने से खाद-बीज की व्यवस्था करना आसान हुआ है और धान की फसल लेने में भी काफी सुविधा मिल रही है। उनके अनुसार, केसीसी ने खेती को अधिक व्यवस्थित तरीके से करने में मदद की है।

किसान राजेश कुमार नाग ने किसान क्रेडिट कार्ड जैसी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए केंद्र और राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को केसीसी की सुविधा के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि बैंक के माध्यम से कृषि ऋण की उपलब्धता से किसानों को खेती के समय आर्थिक संबल मिल रहा है। प्रशासन द्वारा किसानों को बैंकिंग एवं कृषि योजनाओं से जोड़ने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्र के किसानों को योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा मिल रही है।



Related News
thumb

‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम में बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा ने मो...

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम के तहत स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल पावारास में चित्रकला, पेंटिंग एवं विज्ञान...


thumb

सेवा संकल्प गाथा : छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति ने बदली हिंसा पीड़...

वर्ष 2006 का वह दौर बस्तर के लिए हिंसा और भय की गहरी त्रासदी लेकर आया था। 28 फरवरी 2006 को ग्राम पंचायत दरभागुड़ा के समीप हुए भीषण बम विस्फोट में पर...


thumb

सुकमा में 245 स्थानों पर जले ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आशीर्व...

बस्तर की धरती पर शांति, सेवा और सुरक्षा के नए संकल्प को जनभागीदारी से साकार करते हुए ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सुकमा जिले में विशेष दीप प्रज्ज्वल...


thumb

संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता की तैयारियों का कलेक्टर ने लिया जायजा

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सुकमा में प्रस्तावित संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2026-27 की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।


thumb

जिला चिकित्सालय में 56 वर्षीय हिंगा को मिला जीवनदान

असहनीय दर्द और चलने-फिरने से पूरी तरह लाचार 56 वर्षीय हिंगा जब सुकमा के जिला अस्पताल पहुंचे, तो उनके और परिवार के चेहरे पर अनिश्चितता व बेबसी साफ झ...