जशपुरनगर (वीएनएस)। कृषि विकास एवं किसान कल्याण जैव प्रौद्योगिकी विभाग, छत्तीसगढ़ द्वारा संचालित प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (WDC-PMKSY 2.0) ग्रामीण किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है।
योजना के माध्यम से किसानों को कृषि उत्पादन बढ़ाने और आय के नए अवसर प्राप्त करने में सहायता मिल रही है। विकासखंड बगीचा के ग्राम सन्ना निवासी छोटे कृषक महेंद्र कुमार यादव, पिता अमर कुंवर यादव, की सफलता की कहानी इसका उदाहरण है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने और पूंजी के अभाव में वे पहले केवल 50 डिसमिल भूमि पर पारंपरिक तरीके से मिर्च की खेती कर पाते थे। सीमित उत्पादन और अधिक लागत के कारण परिवार का भरण-पोषण करना कठिन था।
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत उत्पादन प्रणाली मद में मिर्च की खेती के लिए उन्हें 38,000 रुपये की अनुदान राशि प्रदान की गई। अनुदान मिलने के बाद उन्होंने 1 एकड़ भूमि लीज पर लेकर उन्नत किस्म की मिर्च की खेती शुरू की। विभागीय तकनीकी मार्गदर्शन और सिंचाई सुविधा का लाभ लेकर उन्होंने अपनी खेती का विस्तार किया।
परिणामस्वरूप, इस वर्ष महेंद्र कुमार यादव को मिर्च की खेती से लगभग 1 लाख रुपये की शुद्ध आय प्राप्त हुई है। खेती में आए इस बदलाव से उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और वे अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन रहे हैं।
महेंद्र कुमार यादव ने कहा, ष्मैं पहले से ही मिर्च की खेती करता था, लेकिन पूंजी के अभाव में केवल 50 डिसमिल भूमि में ही खेती कर पाता था। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत मिले अनुदान से मैंने 1 एकड़ जमीन लीज पर लेकर मिर्च की खेती की।
इस साल उन्हें लगभग 1 लाख रुपये की शुद्ध आय हुई है। महेंद्र ने उनके जीवन में यह बदलाव लाने के लिए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को हृदय से धन्यवाद दिया है।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम के तहत स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल पावारास में चित्रकला, पेंटिंग एवं विज्ञान...
छिंदगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चिपुरपाल निवासी किसान राजेश कुमार नाग के लिए किसान क्रेडिट कार्ड खेती-किसानी में आर्थिक सहारा बनकर सामने आया है।
वर्ष 2006 का वह दौर बस्तर के लिए हिंसा और भय की गहरी त्रासदी लेकर आया था। 28 फरवरी 2006 को ग्राम पंचायत दरभागुड़ा के समीप हुए भीषण बम विस्फोट में पर...
बस्तर की धरती पर शांति, सेवा और सुरक्षा के नए संकल्प को जनभागीदारी से साकार करते हुए ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सुकमा जिले में विशेष दीप प्रज्ज्वल...
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सुकमा में प्रस्तावित संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2026-27 की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।
असहनीय दर्द और चलने-फिरने से पूरी तरह लाचार 56 वर्षीय हिंगा जब सुकमा के जिला अस्पताल पहुंचे, तो उनके और परिवार के चेहरे पर अनिश्चितता व बेबसी साफ झ...