कोंटा में बस्तर ओलंपिक 2025 में पहुंचे जिला सीईओ खिलाड़ियों को किया प्रोत्साहित

Posted On:- 2025-11-07




सुकमा(वीएनएस)। बस्तर ओलंपिक 2025 के तहत सुकमा जिले के कोंटा विकासखंड में आयोजित जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में खेल भावना और ऊर्जा का शानदार नजारा देखने को मिला। ग्रामीण अंचलों से आए सैकड़ों खिलाड़ियों ने खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल, रस्साकस्सी, दौड़ और फेंक स्पर्धाओं में उम्दा प्रदर्शन किया।

जिला सीईओ श्री मुकुन्द ठाकुर ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और विजेताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए। उन्होंने सेल्फी जोन में खिलाड़ियों संग तस्वीरें भी खिंचवाई। उन्होंने सेल्फी जोन में फोटो खिंचाने वाले जनप्रतिनिधियों, खिलाड़ियों और आयोजकों को तत्काल फ्री में फोटो प्रिंट देने की व्यवस्था की है। जिससे इन यादगार पलों को सहेजकर रखा जा सकता है।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों की भारी उपस्थिति से आयोजन उत्सव में बदल गया। बस्तर ओलंपिक ने एक बार फिर साबित किया कि खेल न केवल प्रतिभा का मंच हैं, बल्कि समाज में एकता, ऊर्जा और उत्साह का प्रतीक भी हैं।



Related News
thumb

औद्योगिक संस्थाओं में ग्रीन एनर्जी अपनाएं : कलेक्टर

कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में उद्योगों में हरित ऊर्जा के उपयोग के लिए जिले की विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों क...


thumb

कलेक्टर एसपी ने घटना स्थल लातनाला का किया मुआयना

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू और एसपी सुनील शर्मा सोमवार सुबह सारंगढ़ जिला मुख्यालय से करीब 8 किलोमीटर की दूरी पर माधोपाली का दौरा किये,


thumb

कलेक्टर की पहल पर 5 दिवसीय रोबोटिक्स प्रशिक्षण का शुभारंभ, जिले के ...

कलेक्टर रोहित व्यास की पहल पर संकल्प शिक्षण संस्थान, जशपुर में आज से 5 दिवसीय आवासीय रोबोटिक्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद...


thumb

ग्रामीणों को कानून और अधिकारों की जानकारी देने के लिए विधिक साक्षरत...

नालसा की योजना के तहत माननीय सत्येन्द्र कुमार साहू, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर जिला जशपुर (छ०ग०) के मा...


thumb

लंबित राजस्व प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में त्वरित निराकरण करें...

कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कृषि एवं राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक लेकर विभागीय योजनाओं तथा लंबित राजस्व प्रकरणों की प्रगति की ...


thumb

शिक्षा अधिकारियों को नियमित रूप से विद्यालयों का निरीक्षण कर शिक्षण...

विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्थाओं के प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्कूल शिक्षा विभा...