वन मंत्री केदार कश्यप ने खोड़गांव में हितग्राहियों को किया सामग्रियों का वितरण

Posted On:- 2025-11-07




नारायणपुर (वीएनएस)। राज्य सरकार के वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास, सहकारिता और संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप के द्वारा जिले के ग्राम खोड़गांव में आयोजित लाकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। वन मंत्री केदार कश्यप ने जिले वासियों के लिए 05 करोड़ 74 लाख 14 हजार रुपए से निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर सौगात दी।

कार्यक्रम में उन्होंने समावेशी शिक्षा के तहत् जिले के 16 अस्थि बाधित, मा.मंद, बधिरांध्र और अल्प दृष्टि बाधित दिव्यांग को छात्र छात्राओं को सहायक उपकरण, समाज कल्याण विभाग अंतर्गत 09 हितग्राहियों को पेंशन पत्र, उद्यान विभाग अंतर्गत 05 हितग्राहियों को सब्जी बीज, पशुधन विभाग अंतर्गत डुमरतराई के बटेर पालन समूह के हितग्राहियों को कुक्कुट, श्रम विभाग अंतर्गत 05 हितग्राहियों को श्रम कार्ड, स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत 03 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, कृषि विज्ञान केन्द्र अंतर्गत 06 हितग्राहियों को पौध वितरण तथा क्रेडा विभाग अंतर्गत सौर सुजला योजना फेस 09 के तहत् 05 हितग्राहियों को समबर्सिबल पंप और सर्फेस पंप का वितरण किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ के अध्यक्ष रूपसाय सलाम, नगर पालिका के अध्यक्ष इन्द्रप्रसाद बघेल, छोटेडोंगर सरपंच संध्या पवार जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रताप सिंह मंडावी, जनपद पंचायत अध्यक्ष पिंकी उसेंडी, पुलिस अधिक्षक रॉबिनसन गुड़िया, जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो, अपर कलेक्टर बीरेंद्र बहादुर पंचभाई, भिलाई स्टील प्लांट के चीफ जनरल मैनेजर अनुपम बिस्ट, एसडीएम अभयजीत मंडावी, जिला एवं जनपद पंचायत के सदस्य, नगर पालिका के पार्षदगण सहित बड़ी संख्या में आम नागरिक, पत्रकारगण और जिला स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।




Related News
thumb

जिले के किसानों को अब तक 4484 क्विंटल बीज का वितरण

कृषि विभाग के उप संचालक जितेन्द्र कोमरा ने दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर ‘सोसायटी में यूरिया-बीज की कमी, भटक रहे किसान’ के संबंध में जानकारी...


thumb

पंजीकृत महिला श्रमिकों को ई-रिक्शा हेतु मिलेगी 01 लाख 50 हजार रुपये...

छत्तीसगढ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा पंजीकृत महिला श्रमिकों के लिए ‘दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’ संचालित है जिसके अन्तर्गत म...


thumb

05 से 17 वर्ष तक के बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट निःशुल्क

जिले में बच्चों के आधार बायोमेट्रिक अपडेट हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत विभिन्न स्कूलों में विशेष शिविर आयोजित कर 05 से 17 वर...


thumb

कन्या शिक्षा को नई उड़ान: सुभाष चंद्र बोस कन्या आवासीय विद्यालयों मे...

जिले में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने तथा दूरस्थ एवं वंचित वर्ग की छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित सुभाष चंद्र ...


thumb

डॉ. आशा लकड़ा 2 से 4 जुलाई तक रहेंगी जशपुर प्रवास पर, 3 जुलाई को होग...

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा 02 जुलाई से 04 जुलाई 2026 तक जशपुर जिले के शासकीय प्रवास पर रहेंगी। इस दौरान वे अनुसूचित जनजात...


thumb

सरकार बनी किसानों की ताकत : जशपुर में रियायती दरों पर मिल रहे खाद-ब...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किसानों को खेती-किसानी के लिए आवश्यक संसाधन समय पर उपलब्ध कराने की दिशा में जशपुर जिले में प्रभावी कार्य क...