ऑनलाइन मतदाता फॉर्म जमा करने की प्रक्रिया में सावधानी आवश्यक, ई-हस्ताक्षर हुआ अनिवार्य

Posted On:- 2025-11-08




एमसीबी (वीएनएस)। मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन अथवा अन्य अपडेट के लिए ऑनलाइन फॉर्म जमा करने वाले नागरिकों को चुनाव आयोग की ओर से महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन फॉर्म केवल वही मतदाता स्वयं भर सकते हैं, क्योंकि यह प्रक्रिया ई-हस्ताक्षर आधारित है। 

जानकारी के अनुसार, मतदाता पहचान पत्र (2025) एवं आधार कार्ड में दर्ज नाम पूरी तरह समान होना आवश्यक है। ई-हस्ताक्षर की सुविधा का उपयोग करने के लिए दोनों दस्तावेजों में नाम की समानता अनिवार्य रखी गई है। साथ ही यह भी आवश्यक है कि मतदाता का मोबाइल नंबर उसके मतदाता पहचान पत्र से लिंक हो। जिसका मोबाइल नंबर लिंक नहीं है, उन्हें पहले फॉर्म 8 भरकर अपना नंबर लिंक कराना होगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि फॉर्म 8 भी केवल ई-हस्ताक्षर के माध्यम से ही जमा किया जा सकेगा। वे मतदाता जो इन शर्तों को पूरा नहीं करते, उनके लिए ऑफलाइन प्रक्रिया उपलब्ध रहेगी। ऐसे नागरिक अपने संबंधित क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारी (BLO) के माध्यम से फॉर्म जमा कर सकते हैं। आयोग ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे ऑनलाइन आवेदन से पहले आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी और मोबाइल लिंकिंग की स्थिति अवश्य जांच लें, ताकि फॉर्म जमा करने की प्रक्रिया में किसी प्रकार की समस्या न आए। ऑनलाइन फॉर्म जमा करने के लिए पोर्टल लिंक मतदाता ऑनलाइन आवेदन एवं ई-हस्ताक्षर प्रक्रिया के लिए आधिकारिक पोर्टल पर जा सकते हैं। 



Related News
thumb

सुरक्षित और स्वच्छ भोजन के साथ स्ट्रीट फूड कारोबार को मिलेगा नया आयाम

प्रशिक्षण का उद्देश्य स्ट्रीट फूड कारोबारियों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री तैयार करने और उपभोक्ताओं को स्वास्थ्यकर भोजन उपलब...


thumb

16 सितंबर को धमतरी में संभाग स्तरीय रोजगार मेला

जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 16 सितंबर को संभाग स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्र...


thumb

शराब सेवन कर विद्यालय आने और अनधिकृत अनुपस्थिति के आरोप में व्याख्य...

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलौदी, विकासखंड मगरलोड में पदस्थ व्याख्याता नारायण प्रसाद साहू को शराब का सेवन कर विद्यालय आने, शैक्षणिक कार्य प्र...


thumb

धमतरी के हर युवा तक पहुंचे सही अवसर

जिले के विद्यार्थियों, युवाओं, इच्छुक एवं मौजूदा उद्यमियों तथा स्टार्टअप्स को उपलब्ध अवसरों, योजनाओं एवं संस्थागत सहयोग से समय पर जोड़ने के उद्देश्...


thumb

विशेष लेख : घर बैठे आवेदन, समय पर प्रमाण पत्र—‘सेवा सेतु’ ने आसान क...

सरकारी कार्यालयों तक पहुंचना, आवेदन जमा करना, दस्तावेजों की प्रक्रिया पूरी करना और प्रमाण पत्र मिलने तक बार-बार जानकारी लेना—ग्रामीण क्षेत्रों के ...


thumb

जनदर्शन प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद का सशक्त माध्यम : कलेक्टर

आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले...