प्रमोद भगत ने जापान पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल में जीते तीन स्वर्ण पदक

Posted On:- 2025-11-10




नई दिल्ली (वीएनएस)। भारत के पैरा बैडमिंटन स्टार प्रमोद भगत ने पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक जीतकर कमाल कर दिया। प्रमोद ने एकल, युगल और मिश्रित युगल में स्वर्ण पदक जीता। प्रमोद भगत ने एसएल3 एकल फाइनल में जापान के डाइसुके फुजिहारा के खिलाफ पहला सेट हारने के बावजूद जीत दर्ज करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 1 घंटे 33 मिनट तक चले कड़े मुकाबले को उन्होंने 17-21, 21-19, 21-10 से जीता।

पुरुष युगल के फाइनल में, भगत ने सुकांत कदम के साथ मिलकर हमवतन जगदीश दिल्ली और नवीन शिवकुमार को तीन सेटों के कड़े मुकाबले में 21-17, 18-21, 21-16 से हराया। वहीं मनीषा रामदास के साथ मिश्रित युगल एसएल4-एसयू5 का खिताब हमवतन नितेश कुमार और तुलसीमथी मुरुगेसन को 21-19, 21-19 से हराकर जीता। तीन स्वर्ण जीतने के बाद प्रमोद ने कहा, जापान में तीन स्वर्ण पदक जीतना मायने रखता है। ऐसे देश में प्रदर्शन करना हमेशा खास होता है जो पैरा बैडमिंटन को महत्व देता है। हर मैच ने मुझे मानसिक और शारीरिक रूप से परखा। मुझे इस बात पर गर्व है कि मैंने दबाव को कैसे संभाला। यह जीत मुझे भविष्य के टूर्नामेंटों के लिए बहुत प्रेरणा देती है।

टोक्यो पैरालंपिक चैंपियन कृष्णा नागर ने एकल और मिश्रित युगल दोनों में दो स्वर्ण पदक जीते, जबकि सुकांत कदम ने पुरुष युगल में स्वर्ण और एकल में एक रजत पदक जीता। कृष्णा नागर ने एसएच6 पुरुष एकल और एसएच6 मिश्रित युगल में दो स्वर्ण पदक जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित की। एकल फाइनल में, नागर ने अमेरिका के माइल्स क्रेजेवस्की को हराया। वहीं नित्या श्री के साथ मिलकर, कृष्णा ने मिश्रित युगल में स्वर्ण पदक जीता।

जीत के बाद कृष्णा नागर ने कहा, मैं इस सप्ताह अपने प्रदर्शन से खुश हूं। हर मैच प्रतिस्पर्धी था और मुझे कड़ी मेहनत करनी पड़ी, लेकिन पदक जीतकर भारत का नाम रोशन करने की मुझे खुशी है और मैं आगे भी बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करता रहूंगा। सुकांत कदम ने पुरुष युगल में एसएल3-एसएल4 में प्रमोद भगत के साथ स्वर्ण पदक जीता। वहीं एसएल4 एकल में हमवतन नवीन शिवकुमार से हारने के बाद उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। नित्या श्री ने महिला एकल एसएच6 में स्वर्ण पदक जीतकर भारत की पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया।




Related News
thumb

हार्दिक पंड्या का खास, डेब्यू टी20 में रचा इतिहास

विकेटकीपर-बल्लेबाज अमित पासी ने अपने टी20 डेब्यू पर इतिहास रच दिया। बड़ौदा के इस विकेटकीपर बैटर ने सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में सर्विसेस के खिल...


thumb

भारतीय नौसेना अकादमी करेगी एडमिरल कप-2025 की मेजबानी

भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनए), एझिमाला—नौसेना अधिकारी प्रशिक्षण के लिए भारत का प्रमुख संस्थान—एडमिरल्स कप 2025 की मेजबानी करने पर गर्व है।


thumb

हार के बाद टेम्बा बावुमा ने कैसे-कैसे बहाने बनाए? केएल राहुल ने किस...

भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले को 9 विकेट से जीता। इसी के साथ टीम इंडिया ने सी...


thumb

यशस्वी जायसवाल ने बताया शतक के पीछे का राज

विशाखापत्तनम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया तीन मैचों की वनडे सीरीज का निर्णायक मुकाबला टीम इंडिया ने जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली है। भारत...


thumb

वैभव सूर्यवंशी बिना टीम इंडिया के लिए खेले ही चमके

गूगल की 'ईयर इन सर्च 2025' रिपोर्ट में एक चौंकाने वाला नाम सबसे है। भारत में सबसे ज्यादा सर्च किए गए क्रिकेटर न तो विराट कोहली रहे और न ही रोहित शर...


thumb

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर 2-1 से सीरीज अपने नाम की

भारत ने आखिरी वनडे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर 2-1 से तीन मैचों की सीरीज अपने नाम कर ली। शनिवार को खेले गए निर्णायक मैच में दक्षिण अफ्रीका ...