महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का ई-केवाईसी तेजी से जारी

Posted On:- 2025-11-10




10 दिनों में पूर्ण किया जाएगा ई-केवाईसी कार्य

सुकमा (वीएनएस)। महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के लिए सुकमा जिला प्रशासन द्वारा ई-केवाईसी प्रक्रिया को गति प्रदान की जा रही है। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में यह अभियान 5 नवम्बर से जिले के सभी विकासखंडों में प्रारंभ किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में यह कार्य अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र हेतु चयनित ग्राम पंचायत भवनों में किया जा रहा है।

ई-केवाईसी का कार्य केवल सीएससी एवं बीएलई संचालकों के माध्यम से निःशुल्क रूप से संपन्न हो रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी हितग्राही से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता स्थानीय बीएलई से समन्वय कर हितग्राहियों को ई-केवाईसी केन्द्रों तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। साथ ही, ऑपरेटर शिविरों के अलावा डोर-टू-डोर सर्वे के माध्यम से भी महिला हितग्राहियों का सत्यापन कार्य कर रहे हैं। यदि किसी हितग्राही का बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण विफल होता है, तो उसे आधार केन्द्र जाकर बायोमेट्रिक डाटा अपडेट कराने की सलाह दी जा रही है। यह प्रक्रिया तब तक जारी रहेगी जब तक ई-केवाईसी सफलतापूर्वक पूर्ण न हो जाए।

कलेक्टर श्री ध्रुव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी हितग्राहियों का ई-केवाईसी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए ताकि पात्र महिला हितग्राहियों को महतारी वंदन योजना के अंतर्गत मिलने वाली राशि का समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जा सके।



Related News
thumb

सुरक्षित और स्वच्छ भोजन के साथ स्ट्रीट फूड कारोबार को मिलेगा नया आयाम

प्रशिक्षण का उद्देश्य स्ट्रीट फूड कारोबारियों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री तैयार करने और उपभोक्ताओं को स्वास्थ्यकर भोजन उपलब...


thumb

16 सितंबर को धमतरी में संभाग स्तरीय रोजगार मेला

जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 16 सितंबर को संभाग स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्र...


thumb

शराब सेवन कर विद्यालय आने और अनधिकृत अनुपस्थिति के आरोप में व्याख्य...

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलौदी, विकासखंड मगरलोड में पदस्थ व्याख्याता नारायण प्रसाद साहू को शराब का सेवन कर विद्यालय आने, शैक्षणिक कार्य प्र...


thumb

धमतरी के हर युवा तक पहुंचे सही अवसर

जिले के विद्यार्थियों, युवाओं, इच्छुक एवं मौजूदा उद्यमियों तथा स्टार्टअप्स को उपलब्ध अवसरों, योजनाओं एवं संस्थागत सहयोग से समय पर जोड़ने के उद्देश्...


thumb

विशेष लेख : घर बैठे आवेदन, समय पर प्रमाण पत्र—‘सेवा सेतु’ ने आसान क...

सरकारी कार्यालयों तक पहुंचना, आवेदन जमा करना, दस्तावेजों की प्रक्रिया पूरी करना और प्रमाण पत्र मिलने तक बार-बार जानकारी लेना—ग्रामीण क्षेत्रों के ...


thumb

जनदर्शन प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद का सशक्त माध्यम : कलेक्टर

आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले...