सुकमा (वीएनएस)। भारत के लौह पुरुष एवं महान राष्ट्र निर्माता सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर पूरे देश में राष्ट्रीय पदयात्रा (यूनिटी मार्च) का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में युवा एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के मार्गदर्शन में सुकमा जिला प्रशासन द्वारा एक विशेष ‘यूनिटी मार्च’ का आयोजन किया जा रहा है।
यह पदयात्रा 09 नवम्बर 2025 (रविवार) को प्रातः 9ः00 बजे से रामाराम (देवगुड़ी) से प्रारंभ होकर सुकमा बस स्टैंड तक निकाली जाएगी। यात्रा मार्ग में रामाराम देवगुड़ी, रामाराम मंदिर, बोरगुड़ा, मुयारास और गोंगला जैसे प्रमुख स्थान शामिल रहेंगे।
कार्यक्रम का उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और भाईचारे के संदेश को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना है। इस अवसर पर जिला प्रशासन के द्वारा जिले के सभी पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों तथा आम नागरिकों को यात्रा में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया गया है।
प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल 13 नवंबर शुक्रवार को गरियाबंद जिले के प्रवास प...
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया जा रहा ह...
मुख्यमंत्री साय अपने इस प्रवास के दौरान 68 करोड़ 14 लाख 52 हजार रुपये की लागत से पूरे हुए 24 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। साय मुंगेली जिले मे...
कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले के पटवारी प्रांतीय आह्वान पर 13 अक्टूबर 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। ...
संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं तहसीलदार के नेतृत्व में जांच दलों ने व्यापारिक प्रतिष्ठानों और धान संग्रहण स्थलों का आकस्मिक निरीक...
इसी कड़ी में तखतपुर विकासखंड के ग्राम बीजा निवासी रामभाऊ कौशिक को भी सेवा सेतु सुविधा का लाभ मिला। उन्होंने अपने बच्चों के जाति एवं निवास प्रमाण प...