ग्राम स्वराज की ओर बड़ा कदम : “राजकीय ग्रामीण स्वराज अभियान” के तहत दिया जा रहा प्रशिक्षण

Posted On:- 2025-11-10




एमसीबी (वीएनएस)। ग्रामीण भारत के विकास को नई ऊर्जा देने और जनप्रतिनिधियों को सशक्त नेतृत्व के रूप में तैयार करने की दिशा में मनेन्द्रगढ़ जनपद पंचायत में “राजकीय ग्रामीण स्वराज अभियान” के तहत विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन अमृत सदन सभागार में हो रहा है, जहाँ जनप्रतिनिधियों को शासन-प्रशासन से जुड़ी जिम्मेदारियों, जनता के प्रति जवाबदेही और विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी दी जा रही है।

राजकीय ग्रामीण स्वराज अभियान का यह प्रशिक्षण कार्यक्रम  Valucer Febtes Pvt. Ltd. नामक एनजीओ के सहयोग से संचालित हो रहा है। इस अभियान का उद्देश्य ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर, जवाबदेह और पारदर्शी बनाना है ताकि गाँव-गाँव में विकास की गूंज सुनाई दे। प्रशिक्षण सत्र में जनप्रतिनिधियों को शासन की प्रमुख योजनाओं में प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन, किसान सम्मान निधि, जन धन योजना और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है, ताकि वे इन योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुँचा सकें और ग्रामीण विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभा सकें। प्रशिक्षण कार्यक्रम के मुख्य प्रशिक्षक रवि दीक्षित, प्रोजेक्ट मैनेजर डोपाल, मोनिका, अभिषेक और अन्य विशेषज्ञ प्रशिक्षक हैं, जो जनप्रतिनिधियों को ग्राम स्तर पर नेतृत्व क्षमता विकसित करने और जनहित के कार्यों में पारदर्शिता लाने के तरीकों की जानकारी दे रहे हैं। प्रशिक्षकों ने बताया कि ग्रामीण विकास की असली ताकत जनप्रतिनिधियों के हाथों में है, और जब वे जागरूक एवं प्रशिक्षित होंगे, तभी शासन की योजनाएं जमीनी स्तर पर सफल होंगी।

मनेन्द्रगढ़ विकासखंड सहित पूरे मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के विभिन्न जनपदों में इस अभियान के तहत क्रमवार प्रशिक्षण आयोजित किए जा रहे हैं। यही नहीं, यह कार्यक्रम अन्य जिलों में भी विस्तार पा रहा है ताकि राज्य स्तर पर एक संगठित, प्रशिक्षित और जागरूक ग्रामीण नेतृत्व तैयार हो सके। इस प्रशिक्षण के माध्यम से न केवल योजनाओं का ज्ञान बढ़ रहा है, बल्कि जनप्रतिनिधियों में अपने क्षेत्र के विकास को लेकर जिम्मेदारी और उत्तरदायित्व की भावना भी गहराई से विकसित हो रही है। 

अभियान के मुख्य उद्देश्य स्पष्ट हैं  :

जनप्रतिनिधियों को शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली से जोड़ना, ग्राम पंचायतों को जवाबदेह बनाना, ग्रामीणों में योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना और विकास कार्यों में आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करना। यह प्रशिक्षण जनप्रतिनिधियों को इस दिशा में तैयार कर रहा है कि वे न केवल योजनाओं को लागू करें बल्कि अपने गाँव के हर नागरिक तक सरकार की नीतियों का लाभ पहुँचा सकें। राजकीय ग्रामीण स्वराज अभियान मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र में ग्राम स्तर पर परिवर्तन का नया अध्याय लिख रहा है। इस प्रशिक्षण से जनप्रतिनिधियों की कार्यकुशलता और जनसंपर्क क्षमता में अभूतपूर्व वृद्धि हो रही है, जिससे विकास कार्यों की रफ्तार और जनविश्वास दोनों बढ़ रहे हैं। गाँवों में विकास की नई सोच, नई नीति और नई दिशा का संचार हो रहा है।




Related News
thumb

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की संवेदनशील पहल : बेसहारा बुजुर्ग को मिल...

मानवीय संवेदनशीलता और न्याय सुलभता का अनुकरणीय उदाहरण पेश करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा ने एक निराश्रित वरिष्ठ नागरिक को त्वरित विधिक...


thumb

सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कार्यशाला 23 को

सुध्घर छत्तीसगढ़ अभियान अंतर्गत 31 महत्वपूर्ण योजनाओं का संतृप्तिकरण का कार्य किया जाना है।


thumb

निर्माण श्रमिकों को मिलेगी क्यूआर कोड युक्त डिजिटल पहचान

छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा निर्माण श्रमिकों की सुविधा के लिए क्यूआर कोड युक्त नवीन पंजीयन कार्ड (स्मार्ट आईडी कार्...


thumb

कलेक्टर ने ली समय-सीमा की समीक्षा बैठक, कहा - राज्य रैंकिंग में बेम...

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट के दिशा सभाकक्ष में जिला अधिकारियों की साप्ताहिक समय-सीमा (टीएल) बैठक लेकर विभागीय योजनाओं की प्रगति की ग...


thumb

कलेक्टर ममगाईं ने ली अधिकारियों की बैठक, कहा - सेवा संकल्प अभियान क...

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक लेकर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले...


thumb

जिले में अब तक 574 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

चालू बारिश सीजन के दौरान बेमेतरा जिले में 01 जून 2026 से 22 सितंबर 2026 प्रतिवेदित दिनांक तक की स्थिति में सवेरे 8.00 बजे तक जिले में 574 मि.मी. औस...