56वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में चमकेगी ‘वध 2’

Posted On:- 2025-11-11




संजय मिश्रा-नीना गुप्ता ने शेयर किया एक्साइटमेंट!

मुंबई (वीएनएस)। वध की सफलता और दर्शकों से मिले जबरदस्त प्यार के बाद, इसका बेसब्री से इंतजार किया जाने वाला स्पिरिचुअल सीक्वल वध 2, जसपाल सिंह संधू द्वारा लिखित और निर्देशित, अब अपने ग्रैंड प्रीमियर के लिए तैयार है। यह फिल्म गोवा में होने वाले 56वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) के गाला प्रीमियर सेगमेंट में दिखाई जाएगी। संजय मिश्रा और नीना गुप्ता जैसे दमदार कलाकारों से सजी यह रोमांचक ड्रामा नई कहानी, नए किरदार और नई उलझनों में उतरती है, लेकिन वध की तरह ही इसकी भावनात्मक गहराई बरकरार रखती है।
 
दिलचस्प बात यह है कि वध की स्क्रीनिंग 2023 में IFFI गोवा में हुई थी, जहां मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर वध 2 की घोषणा की थी। अब जब वध 2 की प्रीमियर इस साल फिर से IFFI गोवा में हो रही है, तो यह सफर एक खूबसूरत मुकाम पर वापस आ गया है। वहीं, जहां इस कहानी का अगला चैप्टर शुरू हुआ था।
 
अपनी खुशी जताते हुए संजय मिश्रा और नीना गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया पर एक प्यारा वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने आभार और उत्साह व्यक्त किया।
 
वध 2 अपनी पहली फिल्म का एक भावनात्मक सीक्वल है, जिसमें एक नई कहानी दिखाई गई है। इस बार नए किरदार, भावनाएं और हालात हैं, लेकिन कहानी का मूल भाव वही है। फिल्म में वही गहराई, सच्चाई और भावनात्मक ताकत बरकरार है, जिसने वध को भारतीय सिनेमा में खास बना दिया था।

लव फिल्म्स की पेशकश वध 2 को जसपाल सिंह संधू ने लिखा और निर्देशित किया है। इसे लव रंजन और अंकुर गर्ग ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म 6 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है।

https://www.instagram.com/reel/DQ57WdOj77F/?igsh=MWx2cGR1bDU4ZXQ4Zw==

https://www.instagram.com/reel/DQ57WXrE4Kw/?igsh=aXM0cmw2ZWhpeWJ0

https://www.instagram.com/p/DQ3NGVUk14T/?igsh=MWl5cjg3ZWgwcXNyNg== 



Related News
thumb

फिल्मों से परे हैं NTR की दोस्ती, डालें उनके स्पेशल बॉन्ड्स पर एक न...

ब्लॉकबस्टर, मशहूर किरदारों और शानदार उपलब्धियों के अलावा, इंडियन सिनेमा में एनटीआर का सफ़र उनके बनाए खास रिश्तों से भी बना है।


thumb

रियलिटी शोज़ का बाप ‘बिग बॉस’! पहली बार 6 भाषाओं में एक साथ होगा ऑन...

भारत के सबसे लोकप्रिय रियलिटी शो फ्रैंचाइज़ी में से एक ‘बिग बॉस’ अपने 20 साल पूरे होने के मौके पर इस बार कुछ ऐसा करने जा रहा है, जो भारतीय टेलीविजन...


thumb

‘फैमिली किराना स्टोर सीजन 2’ के एपिसोड 2 ने बनाया नया रिकॉर्ड

इंडिया के सबसे चहीते स्टोरीटेलिंग स्टूडियो द वायरल फीवर (TVF), अपने असल, रिलेटेबल और एंटरटेनिंग स्टोरीज़ के माध्यम से और अपने हर तरह के जॉनर के


thumb

‘तुम्बाड 2’ को लेकर नवाजुद्दीन सिद्दीकी का आया बड़ा बयान, जानें क्य...

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने अपने आने वाले प्रोजेक्ट तुम्बाड 2 के बारे में खुलकर बात की है, और बताया है कि दर्शक पहले पार्ट के लंबे इंतज़ार वाले सीक्वल ...


thumb

मोहनलाल की L367 का बड़ा ऐलान, डायरेक्टर विष्णु मोहन की फिल्म का नाम...

भारत की इंटरनेशनल बॉर्डर पर किए गए सबसे साहसी और दिलचस्प ऑपरेशन्स में से एक पर ‘ऑपरेशन गंगा - ए नेशन्स प्रॉमिस’ बनी है।


thumb

‘द रेवोल्यूशनरीज’ के गाने ‘माहिया’ में महसूस करें पहली मोहब्बत का जादू

'द रिवोल्यूशनरीज़' की हिम्मत और बगावत के बीच, इसका नया गाना 'माहिया' रिलीज़ कर दिया गया है। बता दें कि यह गाना सीरीज़ में एक प्यारा और रोमांटिक एहस...