कोटवारों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवश्यक विभागीय समन्वय करने हेतु कलेक्टर ने दिए निर्देश

Posted On:- 2025-11-11




दंतेवाड़ा (वीएनएस)। जिला कार्यालय के डंकनी सभाकक्ष में आज राजस्व अधिकारियों की बैठक कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत द्वारा ली गई। बैठक में कलेक्टर ने लंबित विभिन्न राजस्व प्रकरणों को समय सीमा में निराकृत करने का निर्देश देते हुए कहा कि लंबित प्रकरणों की मॉनिटरिंग के साथ-साथ राज्य स्तर पर भी की जाती है इसके अलावा संभाग स्तर पर बस्तर कमिश्नर द्वारा भी इस संबंध में समय -समय पर निर्देश जारी करते रहे है अतः सभी अधिकारी लंबित राजस्व प्रकरणों को निराकृत कर शून्य स्तर पर लाना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पटेल और कोटवारों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु पुलिस विभाग आवष्यक समन्वय कर भर्ती प्रक्रिया पूरा करें।

बैठक के एजेंडे में विवादित, अविवादित नामांतरण, ग्राम नामांतरण पंजी, विवादित, अविवादित बंटवारा, सीमांकन, व्यपवर्तन, धारा 115 त्रुटि सुधार, धारा 114 गलत प्रविष्टि, ई-कोर्ट में न्यायालयीन प्रकरणों के प्रगति की समीक्षा, जीर्ण-शीर्ण नक्षा नवीनीकरण, स्वामित्व योजना,मसाहती ग्रामों की जानकारी डिजिटल हस्ताक्षरित खसरों की जानकारी, आधार, मोबाईल, जेन्डर प्रविष्टि, किसान-किताब, अभिलेख शुद्धता नक्षा, खसरों में अंतर-शून्य रकबे वाला खसरा, नक्शा बटांकन, भू-अर्जन प्रकरणों की स्थिति, भूमि अधिग्रहण संबंधी जानकारी, भू- अर्जन के प्रकरणों में मुआवजा वितरण की जानकारी, लोक गारंटी, राजस्व पुस्तक परिपत्र 6(4) के अन्तर्गत समस्त क्षति का मुआवजा की स्थिति उपयोगिता प्रमाण पत्र, मांग पत्र, बड़े खातेदारों का खाता विभाजन, कोटवारों, पटेल के स्वीकृत, भरे एवं रिक्त पद, भर्ती कार्यवाही, भू-अभिलेख अद्यतिकरण जैसे बिन्दु षामिल थे। बैठक के दौरान अपर कलेक्टर श्री राजेश पात्रे सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।




Related News
thumb

28 अक्टूबर को मोहला में जिला स्तरीय युवा उत्सव का होगा आयोजन

शासन से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुसार युवा उत्सव का आयोजन जिला एवं राज्य स्तर पर किया जाना है। इसके माध्यम से युवाओं को अपनी कलात्मक एवं ...


thumb

दीपावली पर अस्थायी पटाखा दुकान लगाने के लिए 23 अक्टूबर से 4 नवंबर त...

इच्छुक आवेदक विस्फोटक नियम, 2008 के प्रावधानों एवं निर्धारित शर्तों का पालन करते हुए दिनांक 23 अक्टूबर 2026 से 4 नवंबर 2026 तक आवेदन प्रस्...


thumb

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने व्यवहार न्यायालय अंबागढ़ चौकी का ...

निरीक्षण के दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार ने ग्राम कान्हे में जिला न्यायालय अंबागढ़ चौकी के लिए आवंटित भूमि तथा न्यायाल...


thumb

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति को लेकर कलेक्टर श...

कलेक्टर ने लीड बैंक मैनेजर को निर्देशित किया कि योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति प्राप्त करने में अनावश्यक परेशानी नहीं होनी च...


thumb

कलेक्टर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कानून व्यवस्था, सड़क सुरक्षा और...

एनकॉर्ड की बैठक में मादक पदार्थों की रोकथाम एवं उनके अवैध कारोबार पर नियंत्रण के संबंध में समीक्षा की गई। स्कूलों एवं अन्य शैक्षणिक परिसरों...


thumb

जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में दूसरा नेत्रदान, परिजनों ने पेश क...

नेत्रदान की प्रक्रिया 22 अक्टूबर 2026 को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोटाटोला एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहला से संबंधित स्वास्थ्य अमले ...