अस्पताल से डिस्चार्ज हुए धर्मेंद्र, घर के बाहर फैंस का जमावड़ा

Posted On:- 2025-11-12




मुंबई (वीएनएस)। दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अस्पताल से घर आ चुके हैं। देओल परिवार उन्हें बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे घर ले आया। उनके डॉक्टर ने कहा कि परिवार चाहता है कि धर्मेंद्र का इलाज घर पर ही हो, वहां वो उनकी अच्छे से देखभाल कर पाएंगे। धर्मेंद्र की सेहत को लेकर परिवार और अस्पताल दोनों ने ही आधिकारिक बयान जारी किया है। 

धर्मेंद्र की सेहत पर डॉक्टर का बयान
धर्मेंद्र की सेहत पर जानकारी देते हुए डॉ. प्रतीत समदानी ने कहा, 'धर्मेंद्र जी को सुबह करीब 7.30 बजे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। अब उनका इलाज घर पर ही किया जाएगा, क्योंकि परिवार ने घर पर ही उनका उपचार कराने का निर्णय लिया है।'

डॉक्टर ने कहा, 'उन्हें डिस्चार्ज करने का फैसला घरवालों का था, इसलिए उनकी सुविधा और पारिवारिक देखभाल को ध्यान में रखते हुए उन्हें घर भेजा गया है परिवार चाहता था कि उनकी सेहत पर नजर घर से ही रखी जा सके, इसलिए ये फैसला लिया गया। घर पर डॉक्टरों की टीम समय-समय पर उनकी सेहत पर ध्यान देती रहेंगी। परिवार के सदस्य भी लगातार उनके साथ हैं।' 

अस्पताल की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया- 'धर्मेंद्र जी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब वो घर पर ही आराम और उपचार जारी रखेंगे। हम मीडिया और आम जनता से विनम्र अनुरोध करते हैं कि कृप्या किसी भी तरह के अटकलें न लगाएं और इस समय उनकी तथा उनके परिवार की निजता का सम्मान करें। हम सभी के प्रेम, दुआओं और शुभकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं, जो उनकी निरंतर स्वस्थता, अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए की जा रही हैं। कृपया उनका सम्मान करें- क्योंकि वो आप सभी से बेहद प्यार करते हैं।' 

परिवार की तरफ से जारी किया गया बयान
परिवार की ओर से जारी बयान में मीडिया और लोगों से निजता का सम्मान करने की अपील की गई है। बयान में कहा गया, 'धर्मेंद्र जी को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है और वे अब घर पर ही रिकवरी जारी रखेंगे। हम मीडिया और जनता से अनुरोध करते हैं कि कृपया किसी भी तरह की अफवाहें या अटकलें न लगाएं और इस समय उनके तथा परिवार के निजी जीवन का सम्मान करें। हम सभी के प्यार, दुआओं और शुभकामनाओं के लिए आभारी हैं, जो उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए की जा रही हैं। कृपया उनका सम्मान करें, क्योंकि वे आप सबको बहुत प्यार करते हैं।' यह बयान धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल की टीम की ओर से जारी किया गया है।  

घर के बाहर सिक्योरिटी टाइट 

धर्मेंद्र के घर के बाहर पुलिस को तैनात कर दिया गया है। घर के बाहर फैंस का जमावड़ा लग गया है। वहीं सिक्योरिटी को भी पूरी तरह से टाइट रखा गया है ताकि किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना न हो। 



Related News
thumb

‘फटा पटाखा’ में यामी गौतम ने जॉम्बीज के साथ जमाई महफिल

अमेज़न MGM स्टूडियोज़ और कलर येलो की फ़ैंटेसी फ़ैमिली एंटरटेनर नई नवेली के जबरदस्त हाई एनर्जी डांस एंथम को जी म्यूजिक कंपनी द्वारा पेश किया जा रहा है।


thumb

रकुल प्रीत ने IT सर्च से जुड़ी रिपोर्ट्स पर उठाए सवाल, कहा- गलत खबर...

हिंदी, तेलुगु और तमिल सिनेमा में काम कर चुकी पॉपुलर इंडियन एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह, सिल्वर स्क्रीन पर अपनी मौजूदगी ही नहीं बल्कि परफॉर्मेंस के लिए...


thumb

राशि खन्ना ने दिखाई धर्मन के सेट से झलक

एक्ट्रेस राशि खन्ना इन दिनों सुपरस्टार रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म 'धर्मन' की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म के चौथे शेड्यूल की शूटिंग मैसूर में चल रही है।


thumb

महात्मा गांधी की कहानी से जुड़ी फिल्म को लेकर अनुभव सिन्हा ने बताया...

जाने-माने फिल्म मेकर अनुभव सिन्हा और सुधीर मिश्रा ने अपनी एंबिशियस थीएट्रिकल फिल्म के लिए हाथ मिलाया है, जिसमें वे कम जाने-पहचाने भारत की आजादी के ...


thumb

होम्बले फिल्म्स का बड़ा ऐलान, 9 अक्टूबर को तेलुगु में रिलीज होगा ‘ह...

आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ अब तेलुगु दर्शकों तक पहुंचने के लिए तैयार है। फिल्म की सफलता और दर्शकों की प्रतिक्रिया के बीच होम्बले फिल्म्स ने इसके...


thumb

पति के साथ कॉमेडी शो देखने पहुंचीं प्रीति जिंटा

अभिनेत्री प्रीति जिंटा हाल ही में अपने पति के साथ कॉमेडी शो में पहुंचीं। वे मशहूर ईरानी-अमेरिकी स्टैंड-अप कॉमेडियन मैक्स अमिनी का शो देखने गई थीं।