दंतेवाड़ा (वीएनएस)। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नंदलाल मुड़ामी की अध्यक्षता में गौधाम योजनान्तर्गत जिला स्तरीय एवं विकासखण्ड स्तरीय नामित अध्यक्ष एवं सदस्यों की प्रथम समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित हुई।
बैठक में अध्यक्ष श्री मुड़ामी ने अपने उद्बोधन में कहा कि दंतेवाड़ा जिला पहले से ही जैविक जिला घोषित है और गौधाम योजना के प्रभावी संचालन से जिले में जैविक कृषि को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस योजना से कृषक एवं पशुपालक दोनों वर्ग लाभान्वित होंगे। यह योजना न केवल आर्थिक प्रगति का माध्यम बनेगी बल्कि जैविक उत्पादों के विस्तार से आमजन के स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। मुड़ामी ने कहा कि इस योजना को सफल बनाने हेतु व्यक्तिगत स्तर पर विशेष पहल और जिम्मेदारी की आवश्यकता है।
बैठक में गौधाम योजना की विस्तृत जानकारी दी गई तथा उपस्थित सदस्यों से मिले सुझावों को कार्ययोजना में सम्मिलित किया गया। सभी अध्यक्षों एवं सदस्यों ने जिले में गौठानों की संख्या बढ़ाने, विशेष रूप से कुआकोंडा एवं कटेकल्याण विकासखण्डों में, पर बल दिया। साथ ही, योजना को टिकाऊ बनाये रखने के लिए आजीविका से जोड़ने के विविध पहलुओं पर भी गहन चर्चा की गई।
चूंकि दंतेवाड़ा जिला एक जैविक कृषि क्षेत्र के रूप में पहचान बना चुका है, अतः गौधामों के माध्यम से जैविक खेती के प्रचार-प्रसार में यह योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस बिंदु को ध्यान में रखते हुए बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने अधिकतम पशुपालकों को योजना से जोड़ने के लिए विशेष पहल करने पर सहमति जताई। बैठक के अंत में जिला एवं सभी विकासखण्ड अध्यक्षों ने इस योजना को जमीनी स्तर पर सफल बनाने हेतु हर संभव सहयोग और समन्वय स्थापित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर एसडीएम श्री लोकांश एल्मा, पशुधन विकास विभाग के उपसंचालक श्री श्यामा मालवीय, सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में उद्योगों में हरित ऊर्जा के उपयोग के लिए जिले की विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों क...
कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू और एसपी सुनील शर्मा सोमवार सुबह सारंगढ़ जिला मुख्यालय से करीब 8 किलोमीटर की दूरी पर माधोपाली का दौरा किये,
कलेक्टर रोहित व्यास की पहल पर संकल्प शिक्षण संस्थान, जशपुर में आज से 5 दिवसीय आवासीय रोबोटिक्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद...
नालसा की योजना के तहत माननीय सत्येन्द्र कुमार साहू, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर जिला जशपुर (छ०ग०) के मा...
कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कृषि एवं राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक लेकर विभागीय योजनाओं तथा लंबित राजस्व प्रकरणों की प्रगति की ...
विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्थाओं के प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्कूल शिक्षा विभा...