आज भारतीय शेयर बाजार में आईटी और ऑटो सेक्टर की बढ़त के चलते सकारात्मक रुख देखने को मिला। मौजूद जानकारी के अनुसार, बीएसई सेंसेक्स 595.19 अंक यानी 0.71 प्रतिशत की तेजी के साथ 84,466.51 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी50 180.85 अंक यानी 0.7 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,875.80 अंक पर पहुंच गया हैं।
गौरतलब है कि बीएसई पर एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा और बजाज फिनसर्व में सबसे अधिक तेजी रही, जबकि टाटा स्टील, टाटा मोटर्स पीवी और बीईएल के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट देखने को मिली। एनएसई पर एशियन पेंट्स, अडानी एंटरप्राइजेज और टेक महिंद्रा में तेजी बनी रही, जबकि टाटा मोटर्स पीवी, टाटा मोटर्स सीवी और टाटा स्टील के शेयरों में दबाव रहा हैं।
ब्रॉडर मार्केट की बात करें तो निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.79 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप 0.82 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ। सेक्टरल प्रदर्शन में निफ्टी आईटी ने 2.04 प्रतिशत की सबसे अधिक तेजी दिखाई, वहीं निफ्टी ऑटो और निफ्टी फार्मा में क्रमशः 1.24 और 1 प्रतिशत की तेजी रही हैं।
मौजूदा परिस्थितियों में निवेशकों का उत्साह बिहार विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के संकेतों से बढ़ा है। जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट डॉ. वी. के. विजयकुमार ने बताया कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को जल्द अंतिम रूप देने की खबरों के साथ-साथ बिहार में एनडीए की संभावित निर्णायक जीत के एग्जिट पोल ने बाजार में सकारात्मकता पैदा की हैं।
विश्लेषकों का कहना है कि निवेशक फिलहाल वैश्विक और घरेलू राजनीतिक घटनाक्रम के साथ-साथ प्रमुख सेक्टरों के प्रदर्शन पर भी नजर बनाए हुए हैं, जिससे बाजार में स्थिर उछाल देखने को मिल रहा हैं।
जुलाई महीने की शुरुआत के साथ ही आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कई अहम नियम बदल गए हैं।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में वर्चस्व की जंग दिन-ब-दिन दिलचस्प होती जा रही है। इस रेस में दिग्गज टेक कंपनी गूगल (Google) को एक ऐसा करार...
घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अपनी ताजा मौद्रिक नीति समीक्षा में रेपो रेट को 5.25 प्रतिशत पर ...
आम लोगों को महंगाई का एक और झटका देते हुए सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 29 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें 7 जून से ...
देश में बढ़ती बिजली मांग और स्वच्छ ऊर्जा की जरूरतों के बीच रूफटॉप सोलर (छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र) तेजी से लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है।
भारत का स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र आने वाले वर्षों में रोजगार सृजन का बड़ा केंद्र बन सकता है। काउंसिल ऑन एनर्जी, एनवायरनमेंट एंड वॉटर (CEEW) और नेचुरल रि...