सोशल मीडिया पर की थी 'अपमानजनक' पोस्ट, अब 15 लोगों का 'इलाज' कर रही असम पुलिस

Posted On:- 2025-11-13




गुवाहाटी (वीएनएस)।  दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट के बाद असम पुलिस ने राज्य भर में सोशल मीडिया पर 'अपमानजनक' पोस्ट करने वाले 15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि देश की राजधानी में हुए इस भयानक धमाके में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई थी और 20 से ज्यादा घायल हो गए थे। असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व शर्मा ने गुरुवार की सुबह इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि असम पुलिस हिंसा का महिमामंडन करने वालों के खिलाफ सख्त है और इस मामले में कोई समझौता नहीं करेगी।

'अब तक 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया'

शर्मा ने इस बारे में जानकारी देते हुए X पर पोस्ट किया, 'दिल्ली ब्लास्ट के बाद सोशल मीडिया पर अपमानजनक पोस्ट करने के मामले में असम में अब तक 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कल गिरफ्तार किए गए 6 लोगों के अलावा, रात भर में हमने इन लोगों को भी पकड़ा है: रफीजुल अली (बोंगाईगांव), फरीद उद्दीन लस्कर (हैलाकांडी), इनामुल इस्लाम (लखीमपुर), फिरुज अहमद उर्फ पपोन (लखीमपुर), शाहिल शोमान सिकदर उर्फ शाहिदुल इस्लाम (बारपेटा), रकीबुल सुल्तान (बारपेटा), नसीम अकरम (होजाई), तस्लीम अहमद (कामरूप), अब्दुर रोहिम मोल्लाह उर्फ बप्पी हुसैन (साउथ सलमारा)। असम पुलिस हिंसा का महिमामंडन करने वालों के खिलाफ सख्त है और कोई समझौता नहीं करेगी।'



Related News
thumb

आरएसएस सभी संस्थाओं पर कब्जा करना चाहता है : राहुल

शीतकालीन सत्र में मंगलवार को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी चुनाव सुधारों पर हो रही चर्चा में शामिल हुए। चर्चा के दौरान राहुल...


thumb

DGCA ने इंडिगो को नोटिस जारी किया है, जवाब आने पर होगी कार्रवाई...

इंडिगो एयरलाइन के परिचालन संकट पर लोकसभा में बोलते हुए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापुर ने मंगलवार को कहा कि स्थिति तेजी से स...


thumb

SIR में बाधा पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा: हालात बिगड़े तो तैनात करनी...

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में बूथ लेवल ऑफिसरों (बीएलओ) को धमकाने और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के काम में बाधा...


thumb

लखनऊ में इंजीनियर की हत्या, सहमति संबंध में रह रही महिला गिरफ्तार

यूपी की राजधानी लखनऊ के सलारगंज शिवम ग्रीन सिटी इलाके में एक इंजीनियर की हत्या का मामला सामने आया है। सहमति संबंध में रह रही एक महिला ने रविवार की ...


thumb

वंदे मातरम राष्ट्र के पुनर्निर्माण का आधार बनेगा : अमित शाह

राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर मंगलवार को राज्यसभा में चर्चा हो रही है। चर्चा की शुरुआत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की।


thumb

राजस्थान में फिर लौटी कड़ाके की ठंड

राजस्थान में एक बार फिर कोल्ड-वेव (शीतलहर) की वापसी हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, 10 दिसंबर से ठंड का असर तेज हो जाएगा और खासतौर पर शेखावाटी के...