रेलवे ब्रिज के नीचे नाली में युवक का मिला शव

Posted On:- 2025-11-19




रायपुर (वीएनएस)। तेलघानी नाका रेलवे ब्रिज के नीचे स्टेशन यार्ड की नाली में सोमवार देर रात एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान रामनगर कर्मा चौक निवासी शेखर ध्रुव के रूप में हुई है। गंज थाना पुलिस के अनुसार युवक की मौत के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि युवक नशे की हालत में वहां से गुजर रहा होगा और इसी दौरान लड़खड़ाकर नाली में गिरने से उसे चोट लगी होगी, जिससे उसकी मौत हो गई। रातभर नाली के ठंडे पानी में पड़े रहने से भी स्थिति बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है।


फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।



Related News
thumb

नेशनल लोक अदालत का आयोजन 12 को

जिला न्यायालय कांकेर एवं जिले के सभी तहसील स्तरीय न्यायालयों में 12 सितंबर दिन शनिवार को वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। ने...


thumb

उल्लास नव भारत साक्षरता का संदेश लेकर मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय साक्...

इस अवसर पर मुख्य अतिथि शिशुपाल शोरी एवं ग्राम सरपंच श्रीमती यशोदा मंडावी द्वारा नवसाक्षरों को साक्षरता प्रमाण पत्र वितरित किए गए। जिला परियोजना अधि...


thumb

उल्लास नव भारत साक्षरता का संदेश लेकर मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय साक्...

इस अवसर पर मुख्य अतिथि शिशुपाल शोरी एवं ग्राम सरपंच श्रीमती यशोदा मंडावी द्वारा नवसाक्षरों को साक्षरता प्रमाण पत्र वितरित किए गए। जिला परियोजना अधि...


thumb

बड़गांव क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण के लिए कलेक्टर-एसपी ने की जनप...

शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को बड़गांव क्षेत्र के जर्जर शाला भवनों का निरीक्षण कर तीन दिवस के भीतर प्रतिवेदन कलेक्टर क...


thumb

वन क्षेत्र में अवैध कटाई पर दो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई

जिले के उप परिक्षेत्र भानबेड़ा के कक्ष क्रमांक आरएफ/256 में अतिक्रमण के उद्देश्य से अवैध रूप से पेड़ों की कटाई करने के मामले में वन विभाग ने दो आरोपि...


thumb

सेवा संकल्प अभियान से बीजापुर में जनभागीदारी को मिलेगा नया आयाम

जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करने, नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराने तथा विकसित भारत-2047 के संकल्प में जनभागीदारी सुनिश्चित कर...