रायपुर (वीएनएस)। प्राचार्य एजुकेशन के रिक्त पदों की जानकारी जुटाए जाने के बाद अब प्राचार्य ट्राइबल यानी टी संवर्ग के रिक्त पदों का ब्योरा मांगा गया है। लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी संयुक्त संचालकों को निर्देश दिया है कि वे निर्धारित फॉर्मेट में अपने संभाग के रिक्त पदों की जानकारी 5 दिसंबर तक भेजें।
जारी पत्र में कहा गया है कि प्राचार्य टी संवर्ग के रिक्त पदों का विवरण एक दिसंबर 2025 की स्थिति के आधार पर तैयार किया जाए और इसे हार्ड तथा सॉफ्ट कॉपी दोनों रूप में संचालनालय को भेजना अनिवार्य होगा।
इन बिंदुओं पर जानकारी अनिवार्य
निर्धारित फॉर्मेट में संभाग का नाम,जिले का नाम, विकासखंड का नाम,हाईस्कूल/ हायरसेकेंडरी स्कूल का नाम जहां प्राचार्य पदस्थ हैं, यूडाईस कोड की जानकारी मांगी गई है।
प्राचार्य ई संवर्ग के रिक्त पदों के आधार पर दावा–आपत्ति और काउंसलिंग की प्रक्रिया जारी है, जिसके बाद पदोन्नत प्राचार्यों को पोस्टिंग दी जा रही है। माना जा रहा है कि टी संवर्ग के रिक्त पदों की जानकारी भी इसी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए जुटाई जा रही है। जानकारी मिलने के बाद टी संवर्ग में पदोन्नत प्राचार्यों की काउंसलिंग कर पदस्थापना की जाएगी।
कृषि आदानों (खाद और बीज) की समय पर उपलब्धता किसानों की राह बेहद आसान बनाती है। इससे न केवल उत्पादकता में वृद्धि होती है, बल्कि कृषि लागत और मेहनत भ...
मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा ने बदली ग्रामीण महिलाओं की तकदीर, अब खुद तय कर रही हैं तरक्की का सफ़
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) गरीब परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। खैरागढ़ जिले के जनपद पंचायत छुईखदान के ग्राम रैमड़वा, ग्राम ...
कैंसर से बचाव और शुरुआती पहचान के लिए भारत में अक्सर विभिन्न अस्पतालों, सरकारी योजनाओं और गैर-सरकारी संगठनों द्वारा निःशुल्क जांच शिविर लगाए जाते हैं।
छत्तीसगढ़ के युवाओं को कौशल विकास, स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है।
राज्य नीति आयोग, छत्तीसगढ़ के उपाध्यक्ष श्री गणेश शंकर मिश्रा से आज यूनिसेफ इंडिया के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने नीति भवन नवा रायपुर में सौजन्य ...