बिलाईगढ़ (वीएनएस)। छात्रों को साइकिल लाने भेजने और उनसे ट्रैक्टर चलवाने वाले मामले में सलौनीकला स्कूल के प्राचार्य और साइकिल वितरण प्रभारी शिक्षक पर आखिरकार कार्रवाई हो गई। इस मामले को विजन न्यूज़ सर्विस ने प्रमुखता से उठाया और प्रकाशित किया था। खबर का असर हुआ और शिक्षा विभाग ने प्रभारी प्राचार्य कुमार चौहान की एक साल की वेतन वृद्धि रोक दी है। वहीं साइकिल प्रभारी योगेश्वर प्रसाद साहू (व्याख्याता) पर भी कार्रवाई की अनुशंसा की गई है।
क्या है मामला?
निःशुल्क सरस्वती साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत बिलाईगढ़ विकास खंड के शसकीय उ.मा. विद्यालय सलौनीकला के लिए 24 साइकिल आबंटित हुई थीं। 26 नवंबर को सरस्वती साइकिल वितरण केंद्र सेजस भटगांव से साइकिल ले जाने के लिए सलौनीकला स्कूल के साइकिल प्रभारी और व्यायाम शिक्षक योगेश्वर प्रसाद साहू कुछ छात्रों को लेकर पहुंचे। इसके बाद छात्रों ने ट्रैक्टर में साइकिल लोड की और स्वयं ट्रैक्टर चलाते हुए वापस आए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। मीडिया में इस खबर के आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने कमिटी गठित कर इस मामले की जांच के आदेश दिए।
जांच कमिटी की रिपोर्ट के अनुसार इस मामले में प्रभारी प्राचार्य और साइकिल प्रभारी को दोषी पाया गया। शासन की ओर से आए आदेश के आधार पर जांच अधिकारी ने पाया कि प्रभारी कुमार चौहान और प्राचार्य योगेश्वर प्रसाद साहू की कार्यशैली पूरी तरह अनुशासनहीन और नियमविरुद्ध थी।
जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से संबंधित शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू करने की अनुशंसा की गई है। इसके अलावा प्रभारी प्राचार्य कुमार चौहान की एक साल की वेतन वृद्धि रोक दी है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि छात्रों के अधिकारों से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।
शहर में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत आबकारी उड़नदस्ता टीम ने लंबे समय से निग...
दुर्ग जिले के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र स्थित कुंदरापारा में रविवार देर रात एक हिस्ट्रीशीटर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान लेखराम कोठारी...
मुंगेली जिले की चिल्फी थाना पुलिस ने ऑपरेशन ‘बाज’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए कपड़ा दुकान में लाखों रुपये की चोरी करने वाले कर्मचारी को घटना के...
सीपत थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बालिका को आरोपी के कब्जे से...
बिलासपुर पुलिस ने नशे के कारोबार पर दो बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल आठ अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। अलग-अलग मामलों में 3.264 किलोग्राम डो...
भिलाई इस्पात मजदूर संघ (बीएमएस) में एक बार फिर अंदरूनी विवाद खुलकर सामने आ गया है। ई-फॉर्म में कथित तौर पर गोपनीय तरीके से बदलाव किए जाने के विरोध ...