विशाखापत्तनम (वीएनएस)। भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले को 9 विकेट से जीता। इसी के साथ टीम इंडिया ने सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है। मुकाबले में टॉस हारकर बल्लेबाजी के लिए उतरी साउथ अफ्रीकी टीम 47.5 ओवरों में महज 270 रन पर सिमट गई। भारत ने 39.5 ओवर में 271 रन का टारगेट चेज कर लिया।
यशस्वी जायसवाल ने अपने वनडे करियर का पहला शतक लगाते हुए 121 गेंदों में 2 छक्कों और 12 चौकों के साथ नाबाद 116 रन बनाए, जबकि विराट कोहली ने 45 गेंदों में 3 छक्कों और 6 चौकों के साथ नाबाद 65 रन की पारी खेली। साउथ अफ्रीका की तरफ से एकमात्र सफलता केशव महाराज के हाथ लगी। रोहित शर्मा ने 73 गेंदों में 3 छक्कों और 7 चौकों के साथ 75 रन बनाए। आइये जानते हैं मैच के बाद दोनों टीमों के कप्तानों ने क्या-क्या कहा।
केएल राहुल ने मैच के बाद क्या कहा?
केएल राहुल ने मैच के बाद बयान में कहा, 'गीली आउटफील्ड में गेंदबाजों को थोड़ा आराम देना अच्छा है। विकेट फिर भी काफी अच्छा था और हम जो कर पाए वो ये था कि हमने जल्दी-जल्दी विकेट लिए। यह या तो 400 रन का पीछा हो सकता था या टीमें बहुत कड़ी मेहनत कर सकती हैं और वनडे क्रिकेट में आप इसी से मैच जीत सकते हैं। जिस तरह से वो खेल रहा था (क्विंटन डिकॉक), जब वो आउट हुआ तो स्कोर 180 के आस-पास था और वो खुद 120 पर था। वो विकेट बहुत महत्वपूर्ण था।'
भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रणेश एम. ने हंगरी के नागीकानिजा में हुए प्रतिष्ठित 'कनिजा ओपन 2026' में ग्रुप-ए का खिताब अपने नाम कर लिया है।
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने अपने टेस्ट करियर में 3,000 रन पूरे किए।
गॉल टेस्ट के चौथे दिन भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में 193 रन बनाकर श्रीलंका को जीत के लिए 372 रन की चुनौती दी। ऋषभ पंत ने केवल 53 गेंदों में 66 र...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है।
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी अश्मिता चालिहा ने रविवार को बीडब्ल्यूएफ कोरिया मास्टर्स सुपर 300 टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया।
भारत की उभरती हुई जूडो खिलाड़ी यामिनी मौर्य ने ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2026 में देश को गौरवान्वित करते हुए महिलाओं के 57 किलोग्राम भार व...