बिलाईगढ़ (वीएनएस)। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निर्माणाधीन करोड़ों की सड़क की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। सरकार हर गांव और कस्बे को बेहतर सड़क से जोड़ने का दावा कर रही है, लेकिन स्थानीय स्तर पर ठेकेदारों की लापरवाही इन दावों को कमजोर कर रही है।
क्या है मामला?
यह मामला ग्राम गिरसा से किसड़ा तक बनाई जा रही 13 किलोमीटर लंबी सड़क का है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सड़क की चौड़ाई 12 फीट 4 इंच तय की गई है, लेकिन मौके पर केवल 12 फीट की ही सड़क डाली जा रही है। इसके साथ ही ग्रामीणों का कहना है कि मटेरियल की मोटाई 2 इंच होनी चाहिए, जबकि वास्तविकता में यह मानक पूरा नहीं किया जा रहा।
बनने से पहले ही उखाड़ रही सड़क
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क अभी बन ही रही है, लेकिन कई जगहों पर उखड़ने लगी है। डस्ट की सफाई ठीक से नहीं हुई और चिपचिपे पदार्थ का छिड़काव भी अधूरा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि निर्माण सही स्टीमेट के आधार पर किया जाए ताकि गांव को टिकाऊ और सुरक्षित सड़क मिल सके।
कन्नी काट रहे मुंशी और ठेकेदार
मौके पर मौजूद मुंशी से बातचीत की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने मीडिया के सामने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। वहीं संबंधित ठेकेदार से संपर्क किया गया तो उन्होंने केवल इतना कहा कि वह एक घंटे बाद अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचेंगे।
अब नजर इस बात पर है कि शासन और प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से रिक्त आवासों के विक्रय के लिए बल्क परचेस की अनुमति दिए जाने से प्रदेश में आवासीय संपत्...
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बिलासपुर संभाग के लगभग 850 श्रद्धालुओं को जगन्नाथ पुरी मंदिर, लिंगराज मंदिर एवं कोणार्क मंदिर के दर्शन हेतु रव...
भारतीय जनता पार्टी के दुर्ग जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक एवं एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. मनोज ठाकरे द्वारा जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई है
वार्ड 13 टंकी मरोदा में मुख्य उतई मार्ग पर पिछले 15 वर्षों से अतिक्रमण के कारण बंद आम रास्ता अब फिर से शुरू होगा।
सुपेला गदा चौक स्थित शराब दुकान हटाने की मांग करते हुए जनहित संघर्ष समिति के संरक्षक कन्हैया सोनी के नेतृत्व में भिलाई नगर निगम कमिश्नर सुरुची सिं...
गर पालिक निगम भिलाई क्षेत्रांतर्गत आगामी नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों के तहत मतदाता सूची के पुनरीक्षण प्रारंभ हो गया है।