ब्रेकिंग : तालाब में मिला बुजुर्ग महिला और 2 बच्चों का शव, जांच में जुटी पुलिस...

Posted On:- 2022-07-22




कोरबा (वीएनएस)। तालाब में एक ही परिवार के दो बच्चे और एक बुजुर्ग महिला का शव मिलने से सनसनी मच गई है। बताया जा रहा हैं कि तीनों आज सुबह हाथ मुहं धोने के लिए तालाब आये थे। इसी दौरान बच्चे फिसल कर तालाब के पानी में गिर गए और उन्हें बचाने के लिए महिला भी गहरे पानी में उतरी थी। लेकिन गहरे पानी में आकर तीनों की डूबने से मौत हो गई। तीनों के शव को तालाब से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, थाना करतला में शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे पुलिस को सूचना मिला कि, करतला थाना के बगल में स्थित तालाब में एक महिला का शव मिला है। सूचना मिलने पर थाना करतला पुलिस मौके पर पहुंचा। वहां पर बच्चों का 2 जोड़ी चप्पल तथा पॉलिथीन में पूटू भरा हुआ मिला। पूछताछ करने पर पता चला कि, आज सुबह करीब 9:00 बजे महिला अपने पोते और पोती के साथ पूटु बीनने के लिए निकली थी l

आशंका है कि पूटू निकालने के बाद हाथ मुंह धोने के लिए वे लोग तलाब आए होंगे, इसी दौरान दुर्घटनावश बच्चे फिसल कर तालाब के पानी में गिर गए। बच्चों को डूबते देख उन्हें बचाने के लिए महिला भी पानी में उतरी, लेकिन गहरा होने के कारण तीनों पानी की डूबने से मौत हो गई। सभी का शव भी पानी से निकाल लिया गया है, थाना करतला के दवारा मर्ग कायम कर शव पंचनामा, कार्रवाई की जा रही है।

मृतकों की पहचान करतला निवासी सुरूज बाई कंवर पति बेलाल उम्र 50 वर्ष, अखिल कंवर पिता वीरेंद्र उम्र 5 साल और कु. जानवी कंवर पिता वीरेंद्र उम्र 8 साल के रूप में की गई है।



Related News
thumb

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ में प्रयास आवासीय विद्यालय का कि...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायगढ़ जिले के गढ़उमरिया में शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय का विधिवत शुभारंभ करते हुए विद्यार्थियों को आह्वान किया क...


thumb

संगीत सम्राट महाराज चक्रधर सिंह ने शास्त्रीय कला संगीत को दी विश्व ...

संगीत एवं कलाधानी नगरी रायगढ़ में आज 39वें चक्रधर समारोह का भव्य एवं रंगारंग आगाज हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 10 दिन तक चलने वाले इस समारोह...


thumb

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 8 सितंबर अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री साय ने अपने संदेश म...


thumb

हाईकोर्ट का फैसला: 55 पार वाले अधिकारियों-कर्मचारियों का नक्सल प्रभ...

शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर आई है। हाई कोर्ट ने 55 वर्ष से अधिक उम्र वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को नक्सल प्रभावित और अ...


thumb

वित्त मंत्री चौधरी ने सरिया में अपेक्स बैंक का उद्घाटन किया

वित्त मंत्री ओ पी चौधरी, सांसद रायगढ़ लोकसभा और गणमान्य नागरिक जगन्नाथ पाणीग्राही ने फीता काटकर छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स) बैंक ...


thumb

ठरकी में हाथी का आतंक: घर तोड़ा, भैंसों को कुचला, गांव में दशहत...

जिले के ठरकी गांव में एक हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। यहां उसने एक घर को तोड़ दिया और वहां बंधीं 7 भैंसों पर हमला कर 4 भैंसों को मार डाला। इस घटने के ...