विधानसभा में पारित हुआ 35 हजार करोड़ का प्रथम अनुपूरक बजट

Posted On:- 2025-12-17




मुख्य-अनुपूरक को मिलाकर दो लाख करोड़ पहुंचा राज्य सरकार का बजट

रायपुर (वीएनएस)। विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान मंगलवार को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने 35,000 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट प्रस्तुत किया। सदन में चर्चा उपरांत अनुपूरक बजट को सर्वसम्मति से पारित किया गया। 

यह राज्य के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा अनुपूरक बजट है। इसमें 1,937 करोड़ रुपये पूंजीगत व्यय तथा 33,063 करोड़ रुपये राजस्व व्यय शामिल है।इस अनुपूरक बजट को मिलाकर छत्तीसगढ़ सरकार का वर्ष 2025-26 का कुल बजट 2 लाख करोड़ रूपए का हो गया है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प के अनुरूप राज्य सरकार ने ‘छत्तीसगढ़ अंजोर 2047 विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 का यह प्रथम अनुपूरक बजट उसी विजन को साकार करने की दिशा में एक मजबूत और निर्णायक कदम है, जो छत्तीसगढ़ को विकास, विश्वास और समृद्धि के पथ पर आगे ले जाएगा।

बजट पर सदन में विस्तृत चर्चा हुई, जिसमें सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के अनेक सदस्यों ने भाग लेकर अपने विचार रखे। चर्चा में अजय चंद्राकर, राघवेन्द्र सिंह, उमेश पटेल, धर्म जीत सिंह, रामकुमार यादव, श्रीमती भावना बोहरा, श्रीमती लता उसेंडी, धरमलाल कौशिक, श्रीमती संगीता सिंहा, कुंवर निषाद, नीलकंठ टेकाम तथा द्वारिका यादव ने भाग लिया। 

अनुपूरक बजट में कृषि विकास एवं किसान कल्याण को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी गई है। कृषक उन्नति योजना के लिए अनुपूरक में 2,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। किसानों के पांच एचपी तक के पंपों के लिए मुफ्त बिजली बिल हेतु 1700 करोड़ रूपए तथा बिना ब्याज के अल्पकालीन कृषि ऋण योजना के लिए अनुपूरक बजट में 187 करोड़ रुपये, प्रधानमंत्री फसल बीमा के लिए 122 करोड़, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के लिए 35 करोड़ का अतिरिक्त प्रावधान किया गया है।

खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में पिछली सरकार द्वारा बकाया भुगतान के निपटान के लिए मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना अंतर्गत 6800 करोड़ तथा मार्कफेड को धान खरीदी में हुई हानि के निपटान के लिए 12424 करोड़ इस प्रकार कुल 19,224 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। महतारी वंदन योजना के लिए मुख्य बजट में 5,500 करोड़ रुपये के अतिरिक्त अनुपूरक बजट में 2,500 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है। इस योजना से प्रदेश की लगभग 70 लाख महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं।

राज्य के नक्सल प्रभावित जिलों के समन्वित विकास हेतु 452 करोड़ रुपये, पुलिस आधुनिकीकरण के लिए 117 करोड़ तथा फॉरेंसिक अधोसंरचना के लिए 22 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। ग्रामीण विकास के लिए एक हजार करोड़ रूपए का अतिरिक्त प्रावधान, औद्योगिक विकास के लिए 360 करोड़ के साथ ही नगरीय विकास, खेल, परिवहन, अग्निशमन सेवाएं तथा हवाई कनेक्टिविटी के विस्तार से जुड़े प्रावधानों को भी अनुपूरक बजट में शामिल किया गया है।



Related News
thumb

ई-प्रतिज्ञा अभियान के तहत ऑनलाइन नशा मुक्ति शपथ लेने पर मिलेगा प्रम...

भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नशा उन्मूलन एवं जनजागरूकता को बढ़ावा देने के लिए ई...


thumb

सुशासन शिविरों में समस्याओं का त्वरित समाधान, हितग्राहियों को मिल र...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में आयोजित “सुशासन तिहार 2026” के तहत जनसमस्या निवारण शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का निरा...


thumb

विशेषज्ञों ने स्वस्थ जीवनशैली और सिकल सेल बचाव की दी जानकारी

जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग एवं मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर के सहयोग से संगवारी संस्था द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुलदुला में सिकल सेल ओपीडी क...


thumb

जिले में 04 जून को 5.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज

जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 59.6 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 04 जून तक औसत वर्षा 89.5 मिमी हुई है। बीते दिवस...


thumb

राष्ट्रीय स्तर पर चमका सरडीह का नाम : स्वच्छ व हरित ग्राम श्रेणी मे...

बगीचा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सरडीह ने राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए पूरे जिले और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। ग्राम पंचायत ...


thumb

नगर पालिका परिषद जशपुर उपचुनाव के परिणाम घोषित : वार्ड नंबर 8 में प...

नगर पालिका परिषद जशपुर के वार्ड क्रमांक 08 एवं 14 में पार्षद पद हेतु संपन्न उपचुनाव के परिणाम आज घोषित कर दिए गए। दोनों वार्डों में भारतीय जनता पा...