31 तक होगी ई-केवायसी

Posted On:- 2022-07-22




कोण्डागांव (वीएनएस)। कार्यालय उप संचालक कृषि जिला कोण्डागांव द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार भारत सरकार द्वारा किसानों हेतु प्रारंभ की गई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभ प्राप्त करने हेतु ई-केवायसी कराना आवश्यक है। इसके लिए पीएम किसान पोर्टल में ई-केवायसी करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई  निर्धारित की गई है। इस संबंध में नोडल अधिकारी पीएम किसान योजना एवं सहायक संचालक कृषि सीएस कश्यप ने बताया कि शासन द्वारा जारी निर्देशानुसार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने हेतु सभी पात्र किसानों का ई-केवायसी पूर्ण कराना अनिवार्य है। जिले के कुल 59998 कृषकों में से अब तक 36352 किसानों का ई-केवायसी सफलतापूर्वक पूर्ण किया जा चुका है साथ ही अद्यतन स्थिति में 23646 किसानों का ई-केवायसी कराया जाना अभी शेष है। इस संबंध में उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि जिन कृषकों का ई-केवायसी अब तक नहीं हुआ है वे पीएम किसाना सम्मान निधि योजना का लाभ लेने हेतु 31 जुलाई  तक अपने नजदीकी लोक सेवा केन्द्र में जाकर अनिवार्यतः आधार कार्ड का सत्यापन कराकर ई-केवायसी कराना सुनिश्चित करें। इस अवधि में ई-केवायसी नहीं हो पाने की स्थिति में कृषक स्वमेव अपात्र होने के साथ आगामी किस्त का लाभ लेने से भी वंचित हो जायेंगे।



Related News
thumb

कलेक्टर-एसपी तिरंगा यात्रा में शामिल होने एक साथ पहुंचे बहतराई गांव

कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसपी रजनेश सिंह आज एक साथ तखतपुर विकासखंड के ग्राम बहतराई में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। यात्रा का आयोजन एनआरएलएम की महिल...


thumb

रेत के अवैध खनन, परिवहन पर कार्रवाई, 2 चैन माउंटेन मशीन सहित 2 हाइव...

कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार जिला बिलासपुर में खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।


thumb

उप मुख्यमंत्री साव ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नेहरू चौक स्थित अपने शासकीय कार्यालय में 'जनदर्शन' आयोजित कर लोगों की समस्याएं सुनी। निजी और सार्वजनिक समस्याओं को लेकर ...


thumb

नगरीय निकाय में चल रही पदोन्नति की कार्यवाही, भर्ती की प्रकिया भी श...

उप मुख्यमंत्री अरुण साव बिलासपुर में मुख्य नगर पालिका अधिकारी संघ द्वारा आयोजित अभिनंदन एवं शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। समारोह में उन्होंने संघ...


thumb

जनसमस्याओं के निराकरण हेतु मेंड्राकला, अंधला व रामगढ़ में आयोजित हुआ...

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा हितग्राही मूलक योजनाओं में पारदर्शिता लाने और आम नागरिकों की मांग और शिकायतों का निराकरण करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री वि...


thumb

भव्य तिरंगा यात्रा में विधायक, जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर सहित आम नागरि...

जिले के गांव, शहर, नगर निगम,पंचायतों में आज ’आपरेशन सिंदूर’ के तहत एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर जनप्रतिनिधि, जिला...