कानून व्यवस्था में कसावट लाने एसपी ने ली क्राईम मीटिंग

Posted On:- 2022-07-22




नारायणपुर (वीएनएस)। जिले में कानून व्यवस्था में कसावट लाने व लंबित अपराधों की समीक्षा कर शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से एसपी सदानंद कुमार ने गुरुवार को जिले के राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं समस्त थाना प्रभारियों एवं डीआरजी टीम का  क्राईम मीटिंग ली। क्राईम मीटिंग में पुलिस अधीक्षक द्वारा लंबित अपराधों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए अपराधों के निराकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। अपराध में संलिप्त आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर न्यायालय में अभियोजन पत्र पेश करने के निर्देश दिए गए। विशेष रूप से महिला एवं बच्चों संबंधित अपराधों पर त्वरित कार्यवाही कर आरोपी की गिरफ्तारी एवं अतिशीघ्र विवेचना पूर्ण कर न्यायालय में चालान पेश करने, गुम इंसान के प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए गुम इंसान की दस्तयाबी करने थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया। आम नागरिकों के आवेदनों, शिकायतों एवं रिपोर्ट पर त्वरित कार्यवाही करने, कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार करने तथा व्हीआईपी सुरक्षा के संबंध में जिले में निवासरत् सुरक्षा श्रेणी प्राप्त व्यक्तियों की सुरक्षा एवं व्हीआईपी के जिले में भ्रमण के दौरान नक्सल परिदृश्य एवं क्षेत्र की संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए थाना प्रभारियों को सुरक्षा के आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। नक्सल गतिविधियां एवं नक्सल ऑपरेशन के संबंध में चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।



Related News
thumb

10 सितंबर को होने वाला जनदर्शन स्थगित

कलेक्ट्रेट परिसर में हर सप्ताह मंगलवार को कलेक्टर द्वारा लिए जाने वाले जनदर्शन इस बार 10 सितंबर को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है।


thumb

सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत एवं न्यायमूर्त...

सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत एवं न्यायमूर्ति पामिदीघनतम श्रीनरसिम्हा द्वारा कोरबा के खूबसूरत पर्यटन स्थल बुका का ...


thumb

उप मुख्यमंत्री अरुण साव विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

उप मुख्यमंत्री अरुण साव 8 सितम्बर को दुर्ग जिले के रिसाली और खुर्सीपार में लोकार्पण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे 8 सितम्बर को सवेरे 11:20 बजे रा...


thumb

चक्रधर समारोह में प्रख्यात अभिनेत्री, नृत्यांगना एवं सांसद हेमा माल...

रायगढ़ में चक्रधर समारोह में प्रख्यात अभिनेत्री, नृत्यांगना एवं सांसद हेमा मालिनी एवं उनकी टीम द्वारा भरतनाट्यम पर रासबिहारी नृत्य नाटिका की शानदार ...


thumb

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ में प्रयास आवासीय विद्यालय का कि...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायगढ़ जिले के गढ़उमरिया में शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय का विधिवत शुभारंभ करते हुए विद्यार्थियों को आह्वान किया क...


thumb

संगीत सम्राट महाराज चक्रधर सिंह ने शास्त्रीय कला संगीत को दी विश्व ...

संगीत एवं कलाधानी नगरी रायगढ़ में आज 39वें चक्रधर समारोह का भव्य एवं रंगारंग आगाज हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 10 दिन तक चलने वाले इस समारोह...