मुंगेली (वीएनएस)। मंगलवार रात मुंगेली जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में प्रतिष्ठित अधिवक्ता एवं लोक अभियोजक पत्रकार स्वतंत्र तिवारी और उनके साथी पत्रकार इमरान खोखर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है और उनका इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब 11.15 बजे दोनों पत्रकार घर लौट रहे थे। जैसे ही वे पड़ाव चौक के पास पहुंचे, सामने से आ रही तेज रफ्तार ग्रे रंग की ऑल्टो कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों कई फीट दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद वहां से गुजर रहे साथी पत्रकार आकाश दत्त मिश्रा ने तत्परता दिखाते हुए स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।
रात में ही उन्हें लाइफ लाइन अस्पताल ले जाया गया, जहां सीटी स्कैन सहित आवश्यक जांच कर उपचार शुरू किया गया। डॉक्टरों के अनुसार दोनों को मल्टीपल फ्रैक्चर और गंभीर चोटें आई हैं, इसलिए उन्हें निगरानी में रखा गया है।
सीसीटीवी फुटेज में टक्कर के बाद ऑल्टो कार के पलटकर तेज रफ्तार में बिलासपुर की ओर फरार होने की पुष्टि हुई है। कार मुंगेली जिले की बताई जा रही है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, कुछ पत्रकारों ने इसे साजिश मानते हुए निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है।
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज जनदर्शन में जिले भर से आए आवेदकों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के लिए संबंधित विभाग को निर्देश भी दिए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी. एस. जात्रा के मार्गदर्शन में विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर शासकीय जी.एन.एम. नर्सिंग कॉलेज एवं जिला...
कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। कले...
छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी राजस्व पुस्तक परिपत्र खंड-6 क्रमांक-4 के प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदाओं एवं नैसर्गिक...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश में शहरों से लेकर गांवों तक बेहतर आधारभूत सुविधाएं विकसित करने के साथ-साथ सुदृढ़ विद्युत ए...
लोक निर्माण विभाग ने कोतबा-बागबहार मार्ग पर गड्ढों को लेकर प्रकाशित समाचार के संबंध में जानकारी देते हुए बताया है कि इस मार्ग के चौड़ीकरण एवं मजबूती...