17 जनवरी को इंदौर के दूषित जल पीड़ितों से मिलेंगे राहुल गांधी

Posted On:- 2026-01-16




भोपाल (वीएनएस)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी का मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में 17 जनवरी को आगमन हो रहा है, जहां वे भागीरथपुरा के दूषित जल पीड़ित परिवारों से मिलेंगे। इस दौरान वे इंदौर में लगभग तीन घंटे रहेंगे। कांग्रेस की ओर से दी गई आधिकारिक जानकारी में बताया गया है कि राहुल गांधी 17 जनवरी को सुबह सवा 11 बजे इंदौर पहुंचेंगे और दोपहर दो बजे तक रहेंगे।

इस दौरान उनका भागीरथपुरा के पीड़ितों से मुलाकात, मृतकों के परिजनों से चर्चा और अस्पताल में उपचाररत पीड़ितों से मुलाकात प्रस्तावित है। कांग्रेस की ओर से बताया गया है कि 17 जनवरी 2026 को मध्य प्रदेश के शहरी एवं ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटियों द्वारा जिला स्तर पर एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

यह उपवास दूषित पेयजल से हुई जनहानि, प्रशासनिक लापरवाही एवं भाजपा सरकार की संवेदनहीनता के विरोध में आयोजित किया जा रहा है। यह उपवास महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के कानूनी अधिकारों की रक्षा, श्रमिकों को उनके वैधानिक अधिकार दिलाना, इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में जहरीला पानी पीने से हुई मौतों के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई तथा प्रदेशभर में लगातार गिरती पेयजल गुणवत्ता के मुद्दे पर भाजपा सरकार की जवाबदेही तय करना है।

बीते दिनों भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से कई लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं कई लोग अब भी उपचाररत हैं। कांग्रेस का आरोप है कि जल आपूर्ति के लिए हुए काम में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ और राज्य के बड़े हिस्से में भी लोगों को शुद्ध जल नहीं मिल पा रहा है। दूसरी ओर राज्य सरकार ने दूषित पानी की आपूर्ति के मामले में कार्रवाई भी की है, जिसमें कई अफसरों को निलंबित किया गया है तो वहीं तबादले भी हुए हैं। मामले की जांच भी हो रही है।




Related News
thumb

1973 के बाद से क्यों नहीं हुआ परिसीमन, महिला आरक्षण के लिए ये क्यों...

महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार ने लोकसभा में 3 विधेयक पेश किए हैं। इनमें परिसीमन विधेयक, 2026, संविधान (131वां...


thumb

लोकसभा में राहुल गांधी बोले- इन विधेयकों का महिलाओं से कोई लेना-देन...

लोकसभा में महिला आरक्षण लागू करने के लिए सीटों के परिसीमन से जुड़े 3 विधेयकों पर लोकसभा में दूसरे दिन चर्चा जारी है। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल ग...


thumb

संसद में अमित शाह बोले-INDI गठबंधन विधेयकों का नहीं, महिला आरक्षण क...

महिलाओं के लिए आरक्षण सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार ने लोकसभा में 3 विधेयक पेश किए हैं। इन पर आज दूसरे दिन चर्चा जारी है।इस दौरान गृह मंत्री अ...


thumb

पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, सीएम हिमंता बोले- अब असम म...

सुप्रीम कोर्ट द्वारा कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की ट्रांजिट जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने उन्हें आत्मसमर...


thumb

जादूगर पकड़ा गया', पीएम मोदी पर राहुल गांधी के बयान से भाजपा आगबबूल...

लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पर बहस के दौरान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को 'जादूगर' कहकर एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया, जिससे सदन में भारी हंग...


thumb

भाजपा नेता की हत्या में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी को आजीवन कारावास

बेंगलुरु की एक अदालत ने शुक्रवार को कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी को, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के स्थानीय नेता योगेशगौड़ा गौडर की सनसनीखेज हत्या के...