इंदौर पहुंचे राहुल गांधी, जाएंगे भागीरथपुरा

Posted On:- 2026-01-17




इंदौर (वीएनएस)। इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से हुई त्रासदी के पीड़ितों से मुलाकात करने के लिए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इंदौर पहुंचे। राहुल गांधी ने इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से प्रभावित लोगों से मुलाकात की। भारी सुरक्षा तैनात की गई है। दरअसल इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से बड़ी संख्या में लोग बीमार पड़े थे और उनमें से 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

कांग्रेस लगातार इस मसले को लेकर सरकार को घेर रही है। कांग्रेस ने इस समस्या को लेकर न्याय यात्रा भी निकाली थी, साथ ही सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से इस्तीफा मांगा था। साथ ही न्यायिक जांच की मांग की जा रही है। इंदौर में दूषित जल पीने के मामले को लेकर कांग्रेस ने राज्य स्तरीय आंदोलन के साथ ही वाटर ऑडिट की मांग की है। इस घटना को लेकर सरकार की ओर से कार्रवाई भी की गई है। कई अधिकारी निलंबित किए जा चुके हैं तो कई के तबादले भी कर दिए गए हैं। 




Related News
thumb

1973 के बाद से क्यों नहीं हुआ परिसीमन, महिला आरक्षण के लिए ये क्यों...

महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार ने लोकसभा में 3 विधेयक पेश किए हैं। इनमें परिसीमन विधेयक, 2026, संविधान (131वां...


thumb

लोकसभा में राहुल गांधी बोले- इन विधेयकों का महिलाओं से कोई लेना-देन...

लोकसभा में महिला आरक्षण लागू करने के लिए सीटों के परिसीमन से जुड़े 3 विधेयकों पर लोकसभा में दूसरे दिन चर्चा जारी है। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल ग...


thumb

संसद में अमित शाह बोले-INDI गठबंधन विधेयकों का नहीं, महिला आरक्षण क...

महिलाओं के लिए आरक्षण सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार ने लोकसभा में 3 विधेयक पेश किए हैं। इन पर आज दूसरे दिन चर्चा जारी है।इस दौरान गृह मंत्री अ...


thumb

पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, सीएम हिमंता बोले- अब असम म...

सुप्रीम कोर्ट द्वारा कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की ट्रांजिट जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने उन्हें आत्मसमर...


thumb

जादूगर पकड़ा गया', पीएम मोदी पर राहुल गांधी के बयान से भाजपा आगबबूल...

लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पर बहस के दौरान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को 'जादूगर' कहकर एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया, जिससे सदन में भारी हंग...


thumb

भाजपा नेता की हत्या में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी को आजीवन कारावास

बेंगलुरु की एक अदालत ने शुक्रवार को कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी को, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के स्थानीय नेता योगेशगौड़ा गौडर की सनसनीखेज हत्या के...