बॉर्डर 2 के साथ बड़े पर्दे पर दिखेगा वध 2 का ट्रेलर, 27 को डिजिटल रिलीज़

Posted On:- 2026-01-24




मुंबई (वीएनएस)। वध 2 उन सबसे ज्यादा इंतेज़ार किए जाने वाले स्पिरिचुअल सीक्वल्स में से एक है, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। जहां वध ने अपनी सफलता से खूब चर्चा बटोरी थी, वहीं इसका स्पिरिचुअल सीक्वल कहानी और इंटेंसिटी को एक कदम और आगे ले जाने वाला है। फिल्म की पहली झलक देखने का इंतज़ार कर रहे दर्शकों के लिए अब ट्रेलर सिनेमाघरों में बॉर्डर 2 के साथ दिखाया जाएगा।

जी हां, दर्शक बॉर्डर 2 देखते हुए बड़े पर्दे पर वध 2 का ट्रेलर भी देख पाएंगे। इसके साथ ही ट्रेलर 27 जनवरी को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज़ किया जाएगा। इसके जरिए फैंस को आखिरकार उस फिल्म की और झलकियां देखने को मिलेंगी, जिसका वे लंबे समय से इंतज़ार कर रहे हैं।

जसपाल सिंह संधू द्वारा लिखी और निर्देशित वध 2 में दिग्गज कलाकार बिल्कुल नए किरदारों में नज़र आएंगे, जहां नई कहानी के साथ वही इमोशनल और दार्शनिक गहराई बनी रहेगी जो वध की पहचान थी। लव रंजन और अंकुर गर्ग की लव फिल्म्स के बैनर तले बनी यह स्पिरिचुअल सीक्वल 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में शुमार होती जा रही है। 56वें IFFI 2025 में गाला प्रीमियर सेक्शन में फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिला, जहां हाउसफुल स्क्रीनिंग के बाद लंबे समय तक तालियां बजीं, जिससे संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की दमदार अदाकारी पर एक बार फिर मुहर लग गई।

लव फिल्म्स की प्रस्तुति वध 2 को जसपाल सिंह संधू ने लिखा और निर्देशित किया है, जबकि इसे लव रंजन और अंकुर गर्ग ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 6 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है।



Related News
thumb

'पंचायत' के 6 साल हुए पूरे, प्राइम वीडियो ने किया सीजन 5 का ऐलान

इंडिया का सबसे पसंदीदा एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म, प्राइम वीडियो आज 3 अप्रैल 2020 को 'पंचायत' सीजन 1 की लॉन्चिंग के 6 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है।...


thumb

हनुमान जयंती पर दिखा राम चरण का दमदार अवतार, 'पेड्डी' का नया पोस्टर...

2026 की सबसे ज़्यादा इंतज़ार की जाने वाली फिल्मों में से एक 'पेड्डी' अपनी घोषणा के बाद से ही फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के बीच ज़बरदस्त चर्चा बटोर रही...


thumb

आखिर क्यों आमिर खान चाहते थे कि 'एक दिन' ही हो जुनैद खान की पहली फि...

आमिर खान प्रोडक्शंस की आने वाली फिल्म 'एक दिन' को लेकर दर्शकों के बीच लगातार जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। एक प्यारी और दिल छू लेने वाली प्रेम कहानी का...


thumb

'धुरंधर द रिवेंज' की ऐतिहासिक सफलता के साथ बॉक्स ऑफिस के किंग बने र...

रणवीर सिंह लगातार टिकट खिड़की पर अपना दबदबा कायम करते हुए हिंदी सिनेमा के निर्विवाद शक्ति केंद्र के रूप में अपनी पहचान मजबूत कर रहे हैं।


thumb

क्या आप जानते हैं: ‘धोनी’ फिल्म में हेलीकॉप्टर शॉट सिखाने वाले दोस्...

एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी में महेंद्र सिंह धोनी के जीवन के कई अहम पहलुओं को दिखाया गया, लेकिन एक किरदार ऐसा भी था जिसने उनके मशहूर ‘हेलीकॉप्टर...


thumb

राजामौली के साथ अपने सफर पर बोले NTR, मिलने वाली चुनौतियों पर की बात!

साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर ने हाल ही में अपने अभिनय सफर और निर्देशक एस. एस. राजामौली के साथ काम करने के अनुभव को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा ...