सारंगढ़-बिलाईगढ़ (वीएनएस)। भटगांव पुलिस ने सट्टा गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक सटोरिए को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन और फोन-पे खाते में सुरक्षित 3,492 रुपये जब्त किए गए हैं।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडे एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विजय ठाकुर के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी भटगांव शिवकुमार धारी के नेतृत्व में की गई।
27 जनवरी को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि साहू रेस्टोरेंट, भटगांव के पास एक व्यक्ति सट्टा गतिविधियों में संलिप्त है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में मिला। पूछताछ के दौरान उसके मोबाइल फोन की जांच की गई, जिसमें लोगों से सट्टा अंक और राशि दर्ज होना पाया गया। आरोपी कल्याण आर.एन. श्रीदेवी कर्नाटक डे नामक सट्टा खिलाने की पुष्टि हुई।
पुलिस ने आरोपी के मोबाइल फोन और फोन-पे खाते में मौजूद 3,492 रुपये को जब्त कर कब्जे में लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान करुणा शंकर रेड्डी उर्फ अशोक रेड्डी, पिता बलीराम रेड्डी, उम्र 42 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 15, भटगांव, थाना भटगांव, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के रूप में हुई है।
आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी शिवकुमार धारी, प्रधान आरक्षक श्रवण बरिहा, आरक्षक राहुल खूंटे, खेलावन बघेल, प्रत्येक बर्मन, महिला आरक्षक रीना बघेल सहित थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीणों के लिए आवागमन का सशक्त माध्यम बन रही है। सरगुजा जिले के विकासखंड लुण्ड्रा के ग...
राज्यपाल श्री रमेन डेका के आज सरायपाली प्रवास के दौरान रेडक्रास एवं एन सी सी के पदाधिकारियों ने भेंट की
अभनपुर थाना क्षेत्र में मिले युवक के अंधेकत्ल की गुत्थी रायपुर ग्रामीण पुलिस ने सुलझा ली है। मामले में प्रेम प्रसंग के चलते की गई हत्या का खुलासा क...
महासमुंद में जिला कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को जमकर मारपीट और तोड़फोड़ हुई, जिसके बाद पुलिस ने दो पदाधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण की सराहना करते हुए किसानों को डबरी खनन के लिए अधिक से अधिक प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। बताया गया कि विकासखंड...
पूर्व विश्व जूनियर चैंपियन झारखंड की कोमालिका बारी ने अपने मिक्स्ड टीम खिताब के बाद महिला रिकर्व तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीता, जबकि ओडिशा के अर्जु...