रायपुर (वीएनएस)। अभनपुर थाना क्षेत्र में मिले युवक के अंधेकत्ल की गुत्थी रायपुर ग्रामीण पुलिस ने सुलझा ली है। मामले में प्रेम प्रसंग के चलते की गई हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक महिला, 2 नाबालिग समेत कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है।
अधमरे हालत में गड्ढे में दफनाया
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने मृतक नितेश बत्रा के साथ बेरहमी से मारपीट की और अधमरी हालत में उसे ग्राम भरेंगाभाठा के मुरूम गड्ढे में जिंदा दफना दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि गला दबाने और श्वास नली में मिट्टी भर जाने से उसकी मौत हुई।
गुमशुदगी से हुई पहचान
21 मार्च 2026 को मुरूम गड्ढे में दबे शव की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव का एक हाथ और पैर बाहर दिखाई दे रहा था। जांच के दौरान कपड़ों और टैटू के आधार पर मृतक की पहचान थाना माना में दर्ज गुमशुदा नितेश बत्रा (29) के रूप में हुई।
प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह
जांच में पता चला कि मुख्य आरोपी श्याम सुंदर सोनी और आरोपी महिला सावित्री साहू के बीच प्रेम संबंध था। मृतक नितेश बत्रा महिला से मिलने आता था, जिससे नाराज होकर आरोपियों ने साजिश रची।
16 मार्च की रात आरोपियों ने पहले नितेश के साथ मारपीट की, फिर उसे ऑटो में बैठाकर अलग-अलग जगह ले जाकर पीटा और अंत में गमछे से गला घोंटकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उसे मुरूम खदान में दफन कर फरार हो गए।
ऐसे पकड़े गए आरोपी
मामले की गंभीरता को देखते हुए अमरेश मिश्रा और श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशन में पुलिस टीम गठित की गई। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और अभनपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर सूचना और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों में श्याम सुंदर सोनी, सुमित कोसले, सावित्री साहू और दो विधि के साथ संघर्षरत बालक शामिल हैं। वहीं एक अन्य आरोपी माईकल सैनी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
सामान भी बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ऑटो, लकड़ी और अन्य सामग्री जब्त की है। आरोपियों के खिलाफ थाना अभनपुर में धारा 103(1), 238, 64(2)(क), 191(1)(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
इस पूरे मामले में अभनपुर थाना और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम की अहम भूमिका रही।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अकवान चक्रवात के कारण फसलों को हुए नुकसान को लेकर किसानों को आश्वस्त किया है कि राज्य सरकार हर प्रभावित किसान के साथ ...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी श्रीमती सावित्री देवी जी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उ...
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और पथ विक्रेताओं के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में उत्कृष्ट कार्यों के लिए छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स...
छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक और शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर बना असमंजस खत्म हो गया है। बिलासपुर हाईकोर्ट ने भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक हटा दी है
राज्य सरकार ने राज्य के चार वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को पदोन्नति दी है।
बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का असर अब छत्तीसगढ़ में भी दिखाई देने लगा है। राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह से आसमान में बादल छाए...