चक्रवात से प्रभावित किसानों को सहायता उपलब्ध कराएगी सरकार : मुख्यमंत्री साय

Posted On:- 2026-11-20




कलेक्टरों को फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने के दिए निर्देश

रायपुर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अकवान चक्रवात के कारण फसलों को हुए नुकसान को लेकर किसानों को आश्वस्त किया है कि राज्य सरकार हर प्रभावित किसान के साथ खड़ी है। किसानों को किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। चक्रवात से हुई फसल क्षति का सर्वेक्षण कराकर सभी पात्र किसानों को नियमानुसार सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने सभी जिला कलेक्टरों को चक्रवात से प्रभावित क्षेत्रों में फसलों को हुए नुकसान का सर्वेक्षण कराने के निर्देश दिए हैं। सर्वेक्षण के आधार पर प्रभावित किसानों को राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी) 6-4 के प्रावधानों के अंतर्गत पात्रतानुसार आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। जिन किसानों की फसलें बीमित हैं, उन्हें संबंधित फसल बीमा योजना के प्रावधानों के अनुसार पात्र बीमा दावा राशि दिलाने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रभावित किसानों को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने के लिए सभी कदम उठाए जाएंगे।



Related News
thumb

सीएम साय ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी श्रीमती सावित्री देवी जी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उ...


thumb

पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ को 5 राष्ट्रीय पुरस्कार, फास्टेस्ट...

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और पथ विक्रेताओं के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में उत्कृष्ट कार्यों के लिए छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स...


thumb

शिक्षक भर्ती परीक्षा पर हाईकोर्ट ने हटाई रोक, 2 हजार पदों पर नियुक्...

छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक और शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर बना असमंजस खत्म हो गया है। बिलासपुर हाईकोर्ट ने भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक हटा दी है


thumb

IAS अधिकारियों का प्रमोशन: सुबोध सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख...

राज्य सरकार ने राज्य के चार वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को पदोन्नति दी है।


thumb

चक्रवात ‘अकवान’ का असर: रायपुर में सुबह से बारिश, 11 जिलों में यलो ...

बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का असर अब छत्तीसगढ़ में भी दिखाई देने लगा है। राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह से आसमान में बादल छाए...