सीएम साय ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया शोक

Posted On:- 2026-11-20




रायपुर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी श्रीमती सावित्री देवी जी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट किया है कि माँ का स्थान जीवन में सर्वोपरि होता है। एक पुत्र के लिए माँ ही उसकी पूरी दुनिया होती है। माँ का निःस्वार्थ प्रेम, स्नेह और आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है, जिसकी कमी कभी पूरी नहीं की जा सकती।

उन्होंने ने कहा कि इस दुःखद घड़ी में उनकी गहरी संवेदनाएँ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उनके शोकसंतप्त परिवार के साथ हैं।

मुख्यमंत्री साय ने बाबा केदारनाथ से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।



Related News
thumb

चक्रवात से प्रभावित किसानों को सहायता उपलब्ध कराएगी सरकार : मुख्यमं...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अकवान चक्रवात के कारण फसलों को हुए नुकसान को लेकर किसानों को आश्वस्त किया है कि राज्य सरकार हर प्रभावित किसान के साथ ...


thumb

पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ को 5 राष्ट्रीय पुरस्कार, फास्टेस्ट...

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और पथ विक्रेताओं के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में उत्कृष्ट कार्यों के लिए छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स...


thumb

शिक्षक भर्ती परीक्षा पर हाईकोर्ट ने हटाई रोक, 2 हजार पदों पर नियुक्...

छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक और शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर बना असमंजस खत्म हो गया है। बिलासपुर हाईकोर्ट ने भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक हटा दी है


thumb

IAS अधिकारियों का प्रमोशन: सुबोध सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख...

राज्य सरकार ने राज्य के चार वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को पदोन्नति दी है।


thumb

चक्रवात ‘अकवान’ का असर: रायपुर में सुबह से बारिश, 11 जिलों में यलो ...

बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का असर अब छत्तीसगढ़ में भी दिखाई देने लगा है। राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह से आसमान में बादल छाए...