अल्लू अर्जुन की फिल्म 'AA23' में होगी श्रद्धा कपूर की एंट्री

Posted On:- 2026-01-30




मुंबई (वीएनएस)। साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन आने वाले दिनों में कई फिल्मों के जरिए पर्दे पर धमाका करते दिखेंगे। एक तरफ उनकी फिल्म फिल्म 'AA22xA6' का इंतजार किया जा रहा है जिसका निर्देशन एटली कर रहे हैं। इसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण मुख्य किरदार में दिखाई देंगी। दूसरी तरफ अल्लू अपनी दूसरी फिल्म 'AA23' को लेकर चर्चा में हैं जिसका आधिकारिक ऐलान कुछ दिन पहले किया गया था। लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म पर बड़ा अपडेट आया है।

मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्शन से भरपूर फिल्म 'AA23' में अल्लू के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर को कास्ट किया जा सकता है। सोशल मीडिया पर यह चर्चाएं लोगों का खूब ध्यान खींच रही हैं। निर्माताओं ने भले आधिकारिक तौर पर ऐलान न किया हाे लेकिन फैंस इस फ्रेश जोड़ी को एक साथ देखने के लिए अभी से उत्साहित हो रहे हैं। बता दें कि 'AA23' फिल्म का अस्थायी नाम है, जिसका शीर्षक अभी तय नहीं हुआ है।

अर्जुन और लोकेश के सहयोग वाली फिल्म 'AA 23' का आधिकारिक ऐलान 14 जनवरी को किया गया था। निर्माता मैत्री मूवी मेकर्स ने सोशल मीडिया पर छोटा सा टीजर वीडियो जारी किया था और बताया था कि फिल्म की शूटिंग इसी साल 2026 से शुरू होगी। फिल्म के संगीत की जिम्मेदारी अनिरुद्ध रविचंदर संभालेंगे। 'पुष्पा' फ्रैंचाइजी की तरह अल्लू की 'AA 23' भी एक पैन इंडिया फिल्म होगी जिसके लिए निर्माताओं ने तैयारी शुरू कर दी है।



Related News
thumb

'पंचायत' के 6 साल हुए पूरे, प्राइम वीडियो ने किया सीजन 5 का ऐलान

इंडिया का सबसे पसंदीदा एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म, प्राइम वीडियो आज 3 अप्रैल 2020 को 'पंचायत' सीजन 1 की लॉन्चिंग के 6 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है।...


thumb

हनुमान जयंती पर दिखा राम चरण का दमदार अवतार, 'पेड्डी' का नया पोस्टर...

2026 की सबसे ज़्यादा इंतज़ार की जाने वाली फिल्मों में से एक 'पेड्डी' अपनी घोषणा के बाद से ही फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के बीच ज़बरदस्त चर्चा बटोर रही...


thumb

आखिर क्यों आमिर खान चाहते थे कि 'एक दिन' ही हो जुनैद खान की पहली फि...

आमिर खान प्रोडक्शंस की आने वाली फिल्म 'एक दिन' को लेकर दर्शकों के बीच लगातार जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। एक प्यारी और दिल छू लेने वाली प्रेम कहानी का...


thumb

'धुरंधर द रिवेंज' की ऐतिहासिक सफलता के साथ बॉक्स ऑफिस के किंग बने र...

रणवीर सिंह लगातार टिकट खिड़की पर अपना दबदबा कायम करते हुए हिंदी सिनेमा के निर्विवाद शक्ति केंद्र के रूप में अपनी पहचान मजबूत कर रहे हैं।


thumb

क्या आप जानते हैं: ‘धोनी’ फिल्म में हेलीकॉप्टर शॉट सिखाने वाले दोस्...

एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी में महेंद्र सिंह धोनी के जीवन के कई अहम पहलुओं को दिखाया गया, लेकिन एक किरदार ऐसा भी था जिसने उनके मशहूर ‘हेलीकॉप्टर...


thumb

राजामौली के साथ अपने सफर पर बोले NTR, मिलने वाली चुनौतियों पर की बात!

साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर ने हाल ही में अपने अभिनय सफर और निर्देशक एस. एस. राजामौली के साथ काम करने के अनुभव को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा ...