बजट 2026: इनकम टैक्स, किसान सम्मान निधि और क्रिप्टोकरेंसी समेत इन चीजों पर बड़े ऐलान संभव

Posted On:- 2026-01-30





  नई दिल्ली(वीएऩएस)।केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को बजट पेश करने जा रही हैं। ये उनका लगातार 9वां बजट होगा।आम आदमी से लेकर नौकरीपेशा और किसानों समेत तमाम वर्गों की बजट से बड़ी उम्मीदे हैं। ऐसे में संभव है कि वित्त मंत्री इनकम टैक्स, किसान सम्मान निधि, नई ट्रेनों और क्रिप्टोकरेंसी पर टैक्स को लेकर बड़ी घोषणाएं करें।

क्या 13 लाख तक की आय टैक्स मुक्त होगी?

कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि बजट में मानक कटौती की सीमा 75,000 से बढ़ाकर एक लाख रुपये की जा सकती है। इससे नौकरीपेशा लोगों को 13 लाख रुपये तक की आय पर कोई टैक्स नहीं देना होगा। अभी ये सीमा 12.75 लाख रुपये है।वर्तमान में 12 लाख तक की आय पर कोई टैक्स नहीं लगता है और 75,000 रुपये मानक कटौती का भी फायदा मिलता है।

क्रिप्टोकरेंसी टैक्स पर स्पष्ट हो सकते हैं नियम

फिलहाल वर्चुअल डिजिटल एसेट्स या क्रिप्टोकरेंसी के लेनदेन पर इनकम टैक्स अधिनियम की धारा 115BBH के तहत 30 प्रतिशत टैक्स लगता है। इसके अलावा सरचार्ज और सेस अलग से है।मौजूदा नियमों में VDA लेनदेन से होने वाले नुकसान को दूसरे VDA से होने वाले मुनाफे के साथ एडजस्ट करने की अनुमति भी नहीं है और न ही इन्हें अगले सालों के लिए बढ़ाया जा सकता है।क्रिप्टो पर 1 प्रतिशत TDS को घटाकर 0.01 प्रतिशत किया जा सकता है।

किसानों को मिल सकती है सौगात

खबरें हैं कि सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना की राशि 6,000 रुपये से बढ़ाकर 9,000 रुपये कर सकती है। लंबे समय से इसकी मांग हो रही है और पिछले बजट में भी चर्चाएं थीं, लेकिन ऐलान नहीं हुआ।2024 में संसदीय समिति ने भी राशि को 12,000 रुपये करने की सिफारिश की थी। करीब 11 करोड़ किसानों का इसका फायदा मिलेगा। हालांकि, सरकार पर अतिरिक्त 30,000 करोड़ रुपये का बोझ पड़ सकता है।

300 नई ट्रेनों की हो सकती है घोषणा

सरकार ने 2030 तक ट्रेनों के आरक्षण से वेटिंग खत्म करना का लक्ष्य रखा है। इसे देखते हुए चर्चाएं हैं कि बजट में करीब 300 अमृत भारत और वंदे भारत ट्रेनों का ऐलान हो सकता है।रेलवे के करोड़ों यात्रियों को इसका फायदा होगा। खासतौर पर त्योहारी सीजन के दौरान घर जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।पिछले बजट में भी रेलवे को सबसे बड़ा हिस्सा दिया गया था।

ये ऐलान भी संभव

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत 2 किलोवाट (KW) तक के सोलर सिस्टम पर सब्सिडी को 30,000 रुपये प्रति किलोवाट से बढ़ाकर 40,000 रुपये किया जा सकता है।आयुष्मान भारत योजना का दायरा बढ़ाया जा सकता है। फिलहाल 70 साल से ज्यादा उम्र के सभी बुजुर्ग योजना के दायरे में आते हैं। इसे कम कर 60 साल किया जा सकता है। सालाना मुफ्त इलाज की लिमिट भी बढ़ाई जा सकती है।

बजट में बड़े ऐलान की संभावना कम- विशेषज्ञ

सैंक्टम वेल्थ के निवेश उत्पादों के प्रमुख आलेख यादव ने कहा, "सरकार और RBI दोनों ने कंजम्पशन और आर्थिक गतिविधि को बढ़ावा देने के लिए पर्सनल इनकम टैक्स में कटौती, GST को आसान बनाने, 8वें वेतन आयोग और ब्याज दर में कटौती जैसे उपाय पहले ही लागू कर दिए हैं। सरकार बजट में राजकोषीय मजबूती की योजना पर कायम रहेगी और उसके पास किसी भी अतिरिक्त उपाय के लिए ज्यादा गुंजाइश नहीं होगी। इसलिए, बड़ी घोषणा की उम्मीद नहीं है।



Related News
thumb

सीसीएस की बैठक में मोदी ने कहा-संकट का असर भारत पर नहीं पड़ने देगी ...

पश्चिम एशिया में भड़कती युद्ध की आग ने पूरी दुनिया को झुलसा दिया है, लेकिन इस वैश्विक संकट के बीच भारत में हालात को नियंत्रित रखने के लिए प्रधानमंत...


thumb

माल्दा की घटना पर सुप्रीम कोर्ट बोला-पं.बंगाल में कानून व्यवस्था चर...

म आपको बता दें कि यह मामला उस समय सामने आया जब विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के तहत मतदाता सूचियों की समीक्षा कर रहे सात न्यायिक अधिकारियों को मालद...


thumb

ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ', राजनाथ सिंह का पाकिस्तान को संदेश

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ईरान युद्ध से उत्पन्न तनाव के बीच पाकिस्तान को किसी भी दुस्साहस के खिलाफ कड़ी चेतावनी देते हुए 'अभूतपूर्व और निर्णायक' ...


thumb

मध्य पूर्व में बढ़ते संकट के बीच होर्मूज पर यूके की बैठक में विदेश ...

पड़ोसी देशों को किये जा रहे ऊर्जा सहयोग के मुद्दे पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि भारत वर्ष 2007 से बांग्लादेश की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्त...


thumb

देशभर की अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

देशभर में अदालतों, स्कूलों और सरकारी दफ्तरों को बम से उड़ाने की फर्जी धमकियों से दहशत फैलाने वाले मास्टरमाइंड श्रीनिवास लुईस को दिल्ली पुलिस ने कर्...