GST के दायरे में आ सकते हैं पेट्रोल-डीजल, कल पेश होगा बजट 2026...

Posted On:- 2026-01-31




नई दिल्ली (वीएनएस)। बजट 2026 को लेकर आम जनता की निगाहें केंद्र सरकार पर टिकी हुई हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार, 1 फरवरी को अपना रिकॉर्ड नौवां बजट पेश करेंगी। इस बीच अटकलें तेज हो गई हैं कि पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने को लेकर कोई बड़ा ऐलान किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो देशभर में ईंधन की कीमतों में बड़ी राहत मिल सकती है।

सूत्रों के अनुसार, सरकार पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के अंतर्गत लाने की संभावनाओं पर गंभीरता से विचार कर रही है। गौरतलब है कि वर्ष 2017 में देश में जीएसटी लागू होने के समय पेट्रोलियम उत्पादों को इसके दायरे से बाहर रखा गया था, हालांकि तब भी भविष्य में इन्हें शामिल करने की बात कही गई थी।

एक समान हो सकती हैं ईंधन की कीमतें
वर्तमान में पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार के टैक्स के साथ-साथ राज्य सरकारें भी वैट वसूलती हैं, जिसके कारण अलग-अलग राज्यों में कीमतों में बड़ा अंतर देखने को मिलता है। यदि पेट्रोल-डीजल जीएसटी के दायरे में आते हैं, तो राज्यों द्वारा लगाया जाने वाला वैट समाप्त हो जाएगा और देशभर में ईंधन के दाम लगभग एक समान हो सकते हैं। इससे दिल्ली, रायपुर सहित अन्य शहरों में कीमतों का अंतर कम होगा।

राज्यों के राजस्व की भरपाई का प्लान
पेट्रोल-डीजल को जीएसटी में लाने से राज्यों को होने वाले राजस्व नुकसान की भरपाई को लेकर भी सरकार के स्तर पर चर्चा चल रही है। माना जा रहा है कि जीएसटी काउंसिल के माध्यम से राज्यों को मुआवजा देने का कोई तंत्र तैयार किया जा सकता है, ताकि राज्यों की वित्तीय स्थिति पर नकारात्मक असर न पड़े।

उपभोक्ताओं को मिलेगा पारदर्शी टैक्स सिस्टम
जीएसटी लागू होने के बाद उपभोक्ताओं को यह स्पष्ट जानकारी होगी कि वे केवल जीएसटी का भुगतान कर रहे हैं। इससे टैक्स सिस्टम ज्यादा पारदर्शी होगा और ईंधन की कीमतों पर सीधा नियंत्रण केंद्र सरकार के पास रहेगा।

पेट्रोलियम मंत्री के बयान से बढ़ीं उम्मीदें
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी हाल ही में संकेत दिए थे कि सरकार उपभोक्ताओं पर बोझ कम करने को लेकर संवेदनशील है। उन्होंने कहा था कि कच्चे तेल की कीमत, टैक्स और राजस्व के बीच संतुलन जरूरी है और बजट जैसे मौकों पर नीतिगत फैसलों की गुंजाइश रहती है। उनके इस बयान के बाद ईंधन की कीमतों में राहत को लेकर उम्मीदें और मजबूत हो गई हैं।

अब सभी की निगाहें 1 फरवरी को पेश होने वाले बजट पर टिकी हैं, जहां यह साफ हो जाएगा कि पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने को लेकर सरकार कोई बड़ा फैसला करती है या नहीं।



Related News
thumb

सीसीएस की बैठक में मोदी ने कहा-संकट का असर भारत पर नहीं पड़ने देगी ...

पश्चिम एशिया में भड़कती युद्ध की आग ने पूरी दुनिया को झुलसा दिया है, लेकिन इस वैश्विक संकट के बीच भारत में हालात को नियंत्रित रखने के लिए प्रधानमंत...


thumb

माल्दा की घटना पर सुप्रीम कोर्ट बोला-पं.बंगाल में कानून व्यवस्था चर...

म आपको बता दें कि यह मामला उस समय सामने आया जब विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के तहत मतदाता सूचियों की समीक्षा कर रहे सात न्यायिक अधिकारियों को मालद...


thumb

ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ', राजनाथ सिंह का पाकिस्तान को संदेश

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ईरान युद्ध से उत्पन्न तनाव के बीच पाकिस्तान को किसी भी दुस्साहस के खिलाफ कड़ी चेतावनी देते हुए 'अभूतपूर्व और निर्णायक' ...


thumb

मध्य पूर्व में बढ़ते संकट के बीच होर्मूज पर यूके की बैठक में विदेश ...

पड़ोसी देशों को किये जा रहे ऊर्जा सहयोग के मुद्दे पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि भारत वर्ष 2007 से बांग्लादेश की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्त...


thumb

देशभर की अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

देशभर में अदालतों, स्कूलों और सरकारी दफ्तरों को बम से उड़ाने की फर्जी धमकियों से दहशत फैलाने वाले मास्टरमाइंड श्रीनिवास लुईस को दिल्ली पुलिस ने कर्...