रजत महोत्सव : मनोरा, कुनकुरी और फरसाबहार में आयोजित किए जन-जागरूकता कार्यक्रम

Posted On:- 2026-01-31




ऊर्जा संरक्षण, स्मार्ट मीटर और उपभोक्ता सेवाओं पर किया गया विशेष फोकस

जशपुरनगर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित रजत महोत्सव के अंतर्गत छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड  द्वारा मनोरा, कुनकुरी शहर एवं फरसाबहार वितरण केंद्रों में विशेष जन-जागरूकता एवं सेवा-उन्मुख कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्युत उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने, ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने तथा राज्य की विद्युत व्यवस्था में किए गए नवाचारों की जानकारी आम नागरिकों तक पहुँचाई गई। इस अवसर पर सौर ऊर्जा के उपयोग, स्मार्ट मीटर प्रणाली, विद्युत सुरक्षा उपाय और उपभोक्ता सेवा सुधार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

रजत महोत्सव विकास यात्रा का प्रतीक  :

रजत महोत्सव केवल उत्सव नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों और विकास यात्रा का प्रतीक है। विद्युत विभाग  राज्य के प्रत्येक नागरिक तक सस्ती, सुरक्षित और सतत विद्युत सेवा पहुँचाने के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनप्रतिनिधि शांति भगत, विभागीय अधिकारी विनोद पंडित, लुकमान खान, अलविन टोप्पो, विभागीय कर्मचारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने ऊर्जा संरक्षण एवं सुरक्षित विद्युत उपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के प्रयासों की सराहना की।




Related News
thumb

लकड़ी के अवैध परिवहन पर वन अमले ने किया पिकअप वाहन जब्त

वन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम द्वारा वन क्षेत्रों में अवैध कटाई, अतिक्रमण और उत्खनन पर रोक लगाने के लिए...


thumb

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से ग्रामीणों को मिली सुगम आवागमन की सु...

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीणों के लिए आवागमन का सशक्त माध्यम बन रही है। सरगुजा जिले के विकासखंड लुण्ड्रा के ग...


thumb

राज्यपाल से रेडक्रॉस प्रतिनिधियों ने की सौहार्दपूर्ण भेंट

राज्यपाल श्री रमेन डेका के आज सरायपाली प्रवास के दौरान रेडक्रास एवं एन सी सी के पदाधिकारियों ने भेंट की


thumb

अभनपुर मर्डर मिस्ट्री का खुलासा: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, मह...

अभनपुर थाना क्षेत्र में मिले युवक के अंधेकत्ल की गुत्थी रायपुर ग्रामीण पुलिस ने सुलझा ली है। मामले में प्रेम प्रसंग के चलते की गई हत्या का खुलासा क...


thumb

कांग्रेस कार्यालय में मारपीट-तोड़फोड़, दो पदाधिकारियों के खिलाफ FIR

महासमुंद में जिला कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को जमकर मारपीट और तोड़फोड़ हुई, जिसके बाद पुलिस ने दो पदाधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।


thumb

जल संरक्षण को और गति दें,अधिक से अधिक पेड़ लगाकर संरक्षित करें : रा...

राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण की सराहना करते हुए किसानों को डबरी खनन के लिए अधिक से अधिक प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। बताया गया कि विकासखंड...