जिला अस्पताल जशपुर में सिकल सेल संगवारी की पीयर सपोर्ट मीटिंग संपन्न

Posted On:- 2026-01-31




जशपुरनगर (वीएनएस)। जिला अस्पताल जशपुर में विगत दिवस जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग, मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर तथा यूनिसेफ के सहयोग से संगवारी संस्था द्वारा सिकल सेल संगवारी की पीयर सपोर्ट मीटिंग का आयोजन किया गया। इस बैठक का उद्देश्य सिकल सेल से पीड़ित मरीजों एवं उनके परिजनों को रोग प्रबंधन, उपचार एवं जीवनशैली से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करना रहा।

बैठक में जिला जशपुर से योग चिकित्सक डॉ. कृपाचार्य यादव, संगवारी संस्था से डॉ. योगेश्वर, डॉ. अश्विनी एवं डॉ. बैद्यनाथ, तथा संगवारी टीम जशपुर से सहायक जिला समन्वयक विक्रम प्रमाणिक, रितु मंडल एवं उमा कुजूर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लगभग 15 सिकल सेल मरीजों सहित उनके परिजनों के साथ कुल 35 लोगों की सहभागिता रही।

सिकल सेल को जीवनशैली से जोड़कर समझने पर जोर  : 

चिकित्सकों ने सिकल सेल को केवल एक रोग नहीं, बल्कि जीवन में आने वाली चुनौतियों के रूप में समझने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने बताया कि नियमित दवा सेवन, संतुलित आहार, समय-समय पर स्वास्थ्य जांच तथा सकारात्मक जीवनशैली अपनाकर सिकल सेल को प्रभावी रूप से नियंत्रित किया जा सकता है। बैठक के दौरान मरीजों को प्राणायाम, अनुलोम-विलोम एवं ब्रह्मासन जैसे योगाभ्यास का अभ्यास कराया गया। साथ ही उचित खान-पान, पौष्टिक आहार तथा किन खाद्य पदार्थों से परहेज करना चाहिए, इस विषय में भी विस्तार से जानकारी दी गई।

स्वास्थ्य में आए सकारात्मक बदलावों पर चर्चा :

मरीजों की पूर्व स्वास्थ्य स्थिति एवं नियमित उपचार के बाद हुए सकारात्मक परिवर्तनों पर भी चर्चा की गई। इससे उपस्थित मरीजों एवं उनके परिजनों में रोग प्रबंधन को लेकर जागरूकता बढ़ी और आत्मविश्वास का संचार हुआ। बैठक में शामिल मरीजों एवं परिजनों ने अपने अनुभव साझा करते हुए इस पीयर सपोर्ट मीटिंग को अत्यंत उपयोगी बताया और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की आवश्यकता पर जोर दिया।




Related News
thumb

लकड़ी के अवैध परिवहन पर वन अमले ने किया पिकअप वाहन जब्त

वन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम द्वारा वन क्षेत्रों में अवैध कटाई, अतिक्रमण और उत्खनन पर रोक लगाने के लिए...


thumb

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से ग्रामीणों को मिली सुगम आवागमन की सु...

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीणों के लिए आवागमन का सशक्त माध्यम बन रही है। सरगुजा जिले के विकासखंड लुण्ड्रा के ग...


thumb

राज्यपाल से रेडक्रॉस प्रतिनिधियों ने की सौहार्दपूर्ण भेंट

राज्यपाल श्री रमेन डेका के आज सरायपाली प्रवास के दौरान रेडक्रास एवं एन सी सी के पदाधिकारियों ने भेंट की


thumb

अभनपुर मर्डर मिस्ट्री का खुलासा: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, मह...

अभनपुर थाना क्षेत्र में मिले युवक के अंधेकत्ल की गुत्थी रायपुर ग्रामीण पुलिस ने सुलझा ली है। मामले में प्रेम प्रसंग के चलते की गई हत्या का खुलासा क...


thumb

कांग्रेस कार्यालय में मारपीट-तोड़फोड़, दो पदाधिकारियों के खिलाफ FIR

महासमुंद में जिला कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को जमकर मारपीट और तोड़फोड़ हुई, जिसके बाद पुलिस ने दो पदाधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।


thumb

जल संरक्षण को और गति दें,अधिक से अधिक पेड़ लगाकर संरक्षित करें : रा...

राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण की सराहना करते हुए किसानों को डबरी खनन के लिए अधिक से अधिक प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। बताया गया कि विकासखंड...