कलेक्टर व्यास ने सेवानिवृत्त हुए नायब तहसीलदार सदाशिव मिश्रा को दी सम्मानपूर्वक विदाई

Posted On:- 2026-01-31




जशपुरनगर (वीएनएस)। जिले  में नायब तहसीलदार के पद पर पदस्थ रहे सदाशिव मिश्रा के सेवानिवृत्त होने पर विगत दिवस कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में एक आत्मीय एवं भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कलेक्टर रोहित व्यास सहित राजस्व अमले एवं कलेक्टोरेट कार्यालय के अधिकारी - कर्मचारी उपस्थित रहे। 

सभी ने मिश्रा को पुष्पगुच्छ, शॉल और श्रीफल भेंट कर उनके दीर्घ सेवाकाल के लिए कृतज्ञता व्यक्त की। इस अवसर पर कलेक्टर व्यास ने कहा कि नायब तहसीलदार सदाशिव मिश्रा ने अपने सेवाकाल के दौरान राजस्व प्रशासन में अनुशासन, पारदर्शिता और संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि शासकीय दायित्वों के निर्वहन में मिश्रा की कार्यशैली सदैव जनहित और नियमबद्धता पर आधारित रही, जिससे आम नागरिकों को त्वरित और न्यायपूर्ण सेवा मिली।

विदाई समारोह के दौरान उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिश्रा के व्यवहार, समय पालन और सहयोगी स्वभाव को स्मरण करते हुए कहा कि वे न केवल एक कुशल प्रशासक रहे, बल्कि अपने सहकर्मियों के लिए मार्गदर्शक की भूमिका भी निभाते रहे। राजस्व मामलों के निराकरण में उनकी सूझबूझ और अनुभव से कार्यालय को निरंतर लाभ मिलता रहा।

सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार सदाशिव मिश्रा ने अपने उद्बोधन में सभी अधिकारियों एवं सहकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कार्यालय उनके लिए केवल कार्यस्थल नहीं, बल्कि एक परिवार की तरह रहा है, जहाँ सभी के सहयोग और मार्गदर्शन से वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सके।




Related News
thumb

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से ग्रामीणों को मिली सुगम आवागमन की सु...

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीणों के लिए आवागमन का सशक्त माध्यम बन रही है। सरगुजा जिले के विकासखंड लुण्ड्रा के ग...


thumb

राज्यपाल से रेडक्रॉस प्रतिनिधियों ने की सौहार्दपूर्ण भेंट

राज्यपाल श्री रमेन डेका के आज सरायपाली प्रवास के दौरान रेडक्रास एवं एन सी सी के पदाधिकारियों ने भेंट की


thumb

अभनपुर मर्डर मिस्ट्री का खुलासा: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, मह...

अभनपुर थाना क्षेत्र में मिले युवक के अंधेकत्ल की गुत्थी रायपुर ग्रामीण पुलिस ने सुलझा ली है। मामले में प्रेम प्रसंग के चलते की गई हत्या का खुलासा क...


thumb

कांग्रेस कार्यालय में मारपीट-तोड़फोड़, दो पदाधिकारियों के खिलाफ FIR

महासमुंद में जिला कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को जमकर मारपीट और तोड़फोड़ हुई, जिसके बाद पुलिस ने दो पदाधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।


thumb

जल संरक्षण को और गति दें,अधिक से अधिक पेड़ लगाकर संरक्षित करें : रा...

राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण की सराहना करते हुए किसानों को डबरी खनन के लिए अधिक से अधिक प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। बताया गया कि विकासखंड...


thumb

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: कर्नाटक बना ओवरऑल चैंपियन

पूर्व विश्व जूनियर चैंपियन झारखंड की कोमालिका बारी ने अपने मिक्स्ड टीम खिताब के बाद महिला रिकर्व तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीता, जबकि ओडिशा के अर्जु...