बाल गृह बालिका जशपुर की एक बालिका को मिला पारिवारिक संरक्षण

Posted On:- 2026-01-31




जशपुरनगर (वीएनएस)। कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय शर्मा के मार्गदर्शन में बाल संरक्षण के क्षेत्र में एक और सार्थक पहल की गई। शासन की मंशा के अनुरूप निराश्रित बालक-बालिकाओं को पारिवारिक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उन्हें पोषक परिवारों के सुपुर्द किया जा रहा है। इस पहल के अंतर्गत अब तक 07 बालक-बालिकाओं को सुरक्षित रूप से पोषक परिवारों को सौंपा जा चुका है।

इसी क्रम में  बाल कल्याण समिति जशपुर द्वारा संचालित समर्पित बाल गृह बालिका जशपुर में निवासरत 01 बालिका को नियमानुसार पालन-पोषण एवं देखरेख हेतु अस्थायी आदेश पारित करते हुए पोषक परिवार को सौंपा गया। संबंधित परिवार द्वारा जिला बाल संरक्षण इकाई जशपुर में आवेदन प्रस्तुत किया गया था। दस्तावेजों के विधिवत परीक्षण एवं सत्यापन के उपरांत बालिका और परिवार के बीच मैचिंग प्रक्रिया पूर्ण की गई, जिसमें बालिका ने स्वयं परिवार के साथ रहने की इच्छा व्यक्त की तथा परिवार ने भी उसे अपनाने की सहमति दी।बालिका की सहमति एवं परिवार की तत्परता को दृष्टिगत रखते हुए, बाल कल्याण समिति द्वारा पालन-पोषण एवं संरक्षण हेतु आदेश पारित किया गया, जिससे बालिका को सुरक्षित, स्नेहपूर्ण और पारिवारिक वातावरण प्राप्त हो सके।

इस संपूर्ण कार्यवाही में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष नितिन राय, सदस्य संदीप पाठक, रामेश्वर विश्वकर्मा, हेमा शर्मा, जिला बाल संरक्षण अधिकारी चंद्रशेखर यादव, प्रभारी संरक्षण अधिकारी रमावती सिंह, सेंट्रल ऑफ एक्सीलेंस इन अल्टरनेटिव केयर के जिला कार्यक्रम अधिकारी उमाशंकर पांडेय तथा जिला बाल संरक्षण इकाई जशपुर के अमले का विशेष सहयोग रहा।

यह पहल जिले में बाल संरक्षण और वैकल्पिक देखरेख की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे बच्चों को संस्थागत देखरेख के स्थान पर पारिवारिक स्नेह और सुरक्षा का अवसर मिल रहा है।




Related News
thumb

लकड़ी के अवैध परिवहन पर वन अमले ने किया पिकअप वाहन जब्त

वन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम द्वारा वन क्षेत्रों में अवैध कटाई, अतिक्रमण और उत्खनन पर रोक लगाने के लिए...


thumb

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से ग्रामीणों को मिली सुगम आवागमन की सु...

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीणों के लिए आवागमन का सशक्त माध्यम बन रही है। सरगुजा जिले के विकासखंड लुण्ड्रा के ग...


thumb

राज्यपाल से रेडक्रॉस प्रतिनिधियों ने की सौहार्दपूर्ण भेंट

राज्यपाल श्री रमेन डेका के आज सरायपाली प्रवास के दौरान रेडक्रास एवं एन सी सी के पदाधिकारियों ने भेंट की


thumb

अभनपुर मर्डर मिस्ट्री का खुलासा: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, मह...

अभनपुर थाना क्षेत्र में मिले युवक के अंधेकत्ल की गुत्थी रायपुर ग्रामीण पुलिस ने सुलझा ली है। मामले में प्रेम प्रसंग के चलते की गई हत्या का खुलासा क...


thumb

कांग्रेस कार्यालय में मारपीट-तोड़फोड़, दो पदाधिकारियों के खिलाफ FIR

महासमुंद में जिला कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को जमकर मारपीट और तोड़फोड़ हुई, जिसके बाद पुलिस ने दो पदाधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।


thumb

जल संरक्षण को और गति दें,अधिक से अधिक पेड़ लगाकर संरक्षित करें : रा...

राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण की सराहना करते हुए किसानों को डबरी खनन के लिए अधिक से अधिक प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। बताया गया कि विकासखंड...