तालागांव से बिलासपुर और छत्तीसगढ़ को मिली अद्वितीय पहचान : अरुण साव

Posted On:- 2026-01-31




बिलासपुर (वीएनएस)। उप मुख्यमंत्री अरुण साव तीन दिवसीय ताला महोत्सव के दूसरे दिन शामिल होकर आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मनियारी नदी के तट पर स्थित ऐतिहासिक ताला गांव की देवरानी जेठानी मंदिर और रुद्र शिव की प्रतिमा से बिलासपुर और छत्तीसगढ़ को अद्वितीय प्रसिद्धि और पहचान मिली है। इस ऐतिहासिक क्षेत्र के विकास के लिए राज्य सरकार वचनबद्ध है। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय विधायक धरमलाल कौशिक ने की। क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, जनपद पंचायत अध्यक्ष रामकुमार कौशिक, जिला पंचायत सदस्य गोविंद यादव सहित बड़ी संख्या में आसपास के गांवों से लोग पहुंचे थे। 

उप मुख्यमंत्री एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरुण साव ने कहा कि बीते 2 सालों में क्षेत्र में 200 करोड़ से ज्यादा राशि के 8 महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत हुए हैं, जो कि क्षेत्र के विकास के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। वरिष्ठ विधायक धरमलाल कौशिक को अपने क्षेत्र के विकास की काफी चिंता होती है। इसलिए इस क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास के काम हुए हैं। उन्होंने कहा कि इसके अलावा और जो भी सड़क बचे होंगे,  उन सब को स्वीकृति देकर 3 साल में पूरा किया जाएगा। साव ने कहा कि मोदी जी की एक-एक गारंटी को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार पूरा कर रही है। कल ही महतारी बंदन  योजना की 24 वीं किस्त जारी हुई है। सभी महिलाओं के खाते में एक - एक हजार रुपए जमा किया गया है। इससे मेला मड़ई में  महिलाओं की उपस्थिति और रौनकता बढ़ी है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायक धरम लाल कौशिक ने कहा कि इस साल से ताला महोत्सव में दिन के समय में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत की गई है, जो कि मेला आयोजन समिति की अच्छी पहल है। इससे कार्यक्रमों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। ताला की रुद्र शिव की प्रतिमा जैसी मूर्ति विश्व में कहीं नहीं हैं । इस प्राचीन मूर्ति की विशेषता यह है कि इसके शरीर और चेहरे पर विभिन्न जानवरों और जीवों की आकृतियां उकेरी गई हैं। उन्होंने कहा कि ताला में काफी विकास हुआ है, लेकिन अभी और बहुत कुछ किया जाना बचा है। उप मुख्यमंत्री जी के प्रयासों से बिल्हा विधानसभा क्षेत्र में दो बरस में  200 करोड रुपए के सड़क निर्माण कार्यों की स्वीकृति मिली है। उन्होंने कहा कि गांव-गांव में अब पीएम आवास बन रहे हैं। पीने के लिए पानी, खाने का चावल और इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड सभी लोगों का बना है।  उन्होंने लोक निर्माण मंत्री के समक्ष मंदिर प्रवेश के लिए सड़क और सौंदर्यीकरण कार्य की मांग रखी। 

क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी ने बताया कि राज्य शासन द्वारा ताला महोत्सव के आयोजन के लिए संस्कृति विभाग द्वारा 5 लाख रुपए की राशि प्रदान की जाती है । उन्होंने क्रेडा की ओर से मंदिर परिसर में 11 लाख रुपए की लागत से दो हाई मास्ट सोलर लाइट के स्वीकृत होने की जानकारी दी। इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी और तहसीलदार राजेंद्र भारत ने उप मुख्यमंत्री का स्वागत किया। लोगों ने सुनील सोनी के नेतृत्व में आयोजित लोक कला टीमों की प्रस्तुति का भरपूर आनंद उठाया।



Related News
thumb

लकड़ी के अवैध परिवहन पर वन अमले ने किया पिकअप वाहन जब्त

वन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम द्वारा वन क्षेत्रों में अवैध कटाई, अतिक्रमण और उत्खनन पर रोक लगाने के लिए...


thumb

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से ग्रामीणों को मिली सुगम आवागमन की सु...

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीणों के लिए आवागमन का सशक्त माध्यम बन रही है। सरगुजा जिले के विकासखंड लुण्ड्रा के ग...


thumb

राज्यपाल से रेडक्रॉस प्रतिनिधियों ने की सौहार्दपूर्ण भेंट

राज्यपाल श्री रमेन डेका के आज सरायपाली प्रवास के दौरान रेडक्रास एवं एन सी सी के पदाधिकारियों ने भेंट की


thumb

अभनपुर मर्डर मिस्ट्री का खुलासा: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, मह...

अभनपुर थाना क्षेत्र में मिले युवक के अंधेकत्ल की गुत्थी रायपुर ग्रामीण पुलिस ने सुलझा ली है। मामले में प्रेम प्रसंग के चलते की गई हत्या का खुलासा क...


thumb

कांग्रेस कार्यालय में मारपीट-तोड़फोड़, दो पदाधिकारियों के खिलाफ FIR

महासमुंद में जिला कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को जमकर मारपीट और तोड़फोड़ हुई, जिसके बाद पुलिस ने दो पदाधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।


thumb

जल संरक्षण को और गति दें,अधिक से अधिक पेड़ लगाकर संरक्षित करें : रा...

राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण की सराहना करते हुए किसानों को डबरी खनन के लिए अधिक से अधिक प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। बताया गया कि विकासखंड...