बरमकेला क्षेत्र के विद्यार्थियों के बोर्ड और वार्षिक परीक्षा की तैयारी का कलेक्टर ने किया आंकलन

Posted On:- 2026-01-31




परीक्षा परिणाम सुधारने कलेक्टर ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को दिए टिप्स

सारंगढ़ बिलाईगढ़ (वीएनएस)। जिले में 10वीं एवं 12वीं की आगामी बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने शनिवार को बरमकेला विकासखंड के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरमकेला और शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल लेन्धरा का निरीक्षण किया। 

उन्होंने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरमकेला में नाम, क्या बनना चाहते हो, उसके लिए क्या पढना होगा में तनूजा सिदार ने जवाब दी कि वे डॉक्टर बनना चाहती है इसके लिए उन्हें 12वी में बायोलॉजी पढ़ना है और नीट परीक्षा के माध्यम से वे डॉक्टर की पढ़ाई करेंगी। कलेक्टर ने शिरा धमनी में अंतर, वैश्वीकरण, चकबंदी और गुट निरपेक्ष क्या है आदि के बारे में बच्चों से पूछा और जवाब संतोषजनक नहीं होने पर विषय शिक्षक को अच्छे से पढ़ाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बच्चों को कहा अच्छे से पढ़ो, लिख लिखकर अभ्यास करो। 

वहीं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लेन्धरा में कलेक्टर ने विद्यार्थियों और विषय शिक्षक से हरित क्रांति के बारे में पूछा। अध्ययन-अध्यापन की स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान प्रत्येक कक्षा 10 वी, 12 वीं के छात्र-छात्राओं को सांइस संबंधित जो बोर्ड परीक्षा आने वाले प्रश्न पूछा गया। विद्यार्थियों को प्रश्न देकर उत्तर लिखने के लिए कहा और खुद चेक किया।

कलेक्टर ने बरमकेला और लेंधरा हाईस्कूल के शिक्षकों का अलग से बैठक लेकर निर्देशित करते हुए कहा कि बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम लाने के लिए विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि केवल औपचारिक ड्यूटी निभाकर खानापूर्ति नहीं करें, बल्कि बच्चों के शैक्षणिक स्तर में सुधार के लिए अतिरिक्त प्रयास करें। उन्होंने कहा कि अर्धवार्षिक परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को और अधिक प्रोत्साहित कर आगे लायें। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा, नरेश कुमार चौहान डीएमसी, अजय पटेल सीईओ, मोहनलाल साहू नायब तहसीलदार उपस्थित थे।



Related News
thumb

लकड़ी के अवैध परिवहन पर वन अमले ने किया पिकअप वाहन जब्त

वन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम द्वारा वन क्षेत्रों में अवैध कटाई, अतिक्रमण और उत्खनन पर रोक लगाने के लिए...


thumb

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से ग्रामीणों को मिली सुगम आवागमन की सु...

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीणों के लिए आवागमन का सशक्त माध्यम बन रही है। सरगुजा जिले के विकासखंड लुण्ड्रा के ग...


thumb

राज्यपाल से रेडक्रॉस प्रतिनिधियों ने की सौहार्दपूर्ण भेंट

राज्यपाल श्री रमेन डेका के आज सरायपाली प्रवास के दौरान रेडक्रास एवं एन सी सी के पदाधिकारियों ने भेंट की


thumb

अभनपुर मर्डर मिस्ट्री का खुलासा: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, मह...

अभनपुर थाना क्षेत्र में मिले युवक के अंधेकत्ल की गुत्थी रायपुर ग्रामीण पुलिस ने सुलझा ली है। मामले में प्रेम प्रसंग के चलते की गई हत्या का खुलासा क...


thumb

कांग्रेस कार्यालय में मारपीट-तोड़फोड़, दो पदाधिकारियों के खिलाफ FIR

महासमुंद में जिला कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को जमकर मारपीट और तोड़फोड़ हुई, जिसके बाद पुलिस ने दो पदाधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।


thumb

जल संरक्षण को और गति दें,अधिक से अधिक पेड़ लगाकर संरक्षित करें : रा...

राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण की सराहना करते हुए किसानों को डबरी खनन के लिए अधिक से अधिक प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। बताया गया कि विकासखंड...