बजट 2026 समावेशी विकास और महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम : लक्ष्मी राजवाड़े

Posted On:- 2026-02-01




रायपुर (वीएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 का स्वागत करते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने इसे “समावेशी विकास, सामाजिक न्याय और आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव रखने वाला जनहितैषी बजट” बताया है।

मंत्री राजवाड़े ने कहा कि यह बजट गरीब, किसान, युवा और महिलाओं को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है। शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण एवं उद्यमिता को समान रूप से प्राथमिकता देकर देश के सर्वांगीण विकास को नई गति प्रदान की गई है।

उन्होंने महिला सशक्तिकरण से जुड़ी घोषणाओं की सराहना करते हुए कहा कि प्रत्येक जिले में महिला छात्रावास के निर्माण से छात्राओं एवं कामकाजी महिलाओं को सुरक्षित और सुविधाजनक आवास उपलब्ध होगा, जिससे शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी और अधिक सशक्त होगी। वहीं लखपति दीदी कार्यक्रम के विस्तार से महिलाओं को आजीविका से उद्यमिता की ओर अग्रसर होने का सशक्त अवसर मिलेगा।

मंत्री राजवाड़े ने कहा कि बजट में ग्रामीण अर्थव्यवस्था, स्वयं सहायता समूहों, स्टार्टअप्स, कौशल प्रशिक्षण और नवाचार को बढ़ावा देने से महिलाओं के साथ-साथ युवाओं के लिए भी नए अवसर सृजित होंगे। यह बजट सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण के बीच संतुलन स्थापित करता है।

श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 प्रधानमंत्री मोदी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के विजन को साकार करने वाला है। यह बजट विकसित भारत के लक्ष्य की ओर देश को तेजी से अग्रसर करेगा और समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाएगा।



Related News
thumb

धान खरीदी और जप्ती मामले में प्रदेश में पहले पायदान पर रहा महासमुंद...

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिला महासमुंद में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य कलेक्टर श्री विनय लंगेह के मार्गदर्शन में सुव्यवस्थित एवं स...


thumb

स्वच्छ हवा और स्वच्छ पानी हमारे मूलभूत अधिकार हैं-राज्यपाल डेका

पेट्रोलियम उत्पादों के विवेकपूर्ण उपयोग एवं ऊर्जा संरक्षण के उद्देश्य से सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस कंपनियों के सहयोग से संरक्षण क्षमता महोत्...


thumb

बजट 2026 विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम : मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय बजट 2026-27 पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट भारत के सुनहरे और विकसित भविष्य की दिशा में एक ऐतिहासिक दस्ताव...


thumb

मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने पीपरछेड़ी में चलाया गया जन-जागरूकता अभियान

वन-जलवायु परिवर्तन विभाग ने अर्थ रिट्रीट फाउंडेशन के साथ गरियाबंद वनमंडल अंतर्गत मानव–वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और ग्रामीण...


thumb

औद्यौगिक, कृषि और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने वाला बजट : लखन लाल ...

वाणिज्य, उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने केंद्रीय बजट 2026-27 पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट छत्तीस...