जवाहर नगर मंडल ने देखा केंद्रीय बजट का सीधा प्रसारण

Posted On:- 2026-02-01




यह विकसित भारत का संकल्प पत्र है : अमरजीत छाबड़ा

रायपुर (वीएनएस)। राजधानी के जोन-7, मंगलम भवन प्रांगण अग्रसेन चौक में जवाहर नगर मंडल के पदाधिकारियों ने नागरिकों के साथ केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए बजट का सीधा प्रसारण देखा और देश की आर्थिक दिशा पर विस्तृत चर्चा की।

इस अवसर जवाहर नगर मंडल के मेडिया प्रभारी प्रणीत जैन ने बताया कि आज के बजट लाइव प्रसारण कार्यक्रम पर अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह बजट समावेशी विकास को समर्पित है। इसमें समाज के हर वर्ग, विशेषकर अल्पसंख्यकों, युवाओं और मध्यम वर्ग के हितों का पूरा ध्यान रखा गया है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जवाहर नगर मंडल के अध्यक्ष संदीप जंघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में यह बजट देश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ बजट की प्रमुख घोषणाओं पर विचार साझा किए।

विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित वार्ड पार्षद एवं जोन 7 अध्यक्ष श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि बुनियादी ढांचे और शहरी विकास के लिए किए गए प्रावधानों से स्थानीय स्तर पर भी प्रगति के नए द्वार खुलेंगे।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ अल्प संख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा जी,मंडल अध्यक्ष संदीप जंघेल,तात्यापारा वार्ड पार्षद एवं जोन 7 अध्यक्ष श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा जी,पार्षद अवतार सिंग,पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश पांडे जी,महामंत्री रमेश शर्मा,गीता रेड्डी, सूरज शर्मा,शंकर शर्मा, रिखी राम श्रीवास,प्रमोद विश्वकर्मा,मनोज विश्वकर्मा,प्रणीत जैन,कान्हा सिंह ठाकुर,विजय गुप्ता,कुशल गेंडेकर,पीलू कुलदीप,पूनम सोनी,प्रियंका साहू,एकता गुप्ता,नीलू तलमेल,सरोज गुरुगोसाई,के साथ वरिष्ठ पदाधिकारी, वार्ड के नागरिक और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने बजट की जनहितकारी योजनाओं का हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया।



Related News
thumb

धान खरीदी और जप्ती मामले में प्रदेश में पहले पायदान पर रहा महासमुंद...

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिला महासमुंद में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य कलेक्टर श्री विनय लंगेह के मार्गदर्शन में सुव्यवस्थित एवं स...


thumb

स्वच्छ हवा और स्वच्छ पानी हमारे मूलभूत अधिकार हैं-राज्यपाल डेका

पेट्रोलियम उत्पादों के विवेकपूर्ण उपयोग एवं ऊर्जा संरक्षण के उद्देश्य से सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस कंपनियों के सहयोग से संरक्षण क्षमता महोत्...


thumb

बजट 2026 विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम : मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय बजट 2026-27 पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट भारत के सुनहरे और विकसित भविष्य की दिशा में एक ऐतिहासिक दस्ताव...


thumb

मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने पीपरछेड़ी में चलाया गया जन-जागरूकता अभियान

वन-जलवायु परिवर्तन विभाग ने अर्थ रिट्रीट फाउंडेशन के साथ गरियाबंद वनमंडल अंतर्गत मानव–वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और ग्रामीण...


thumb

औद्यौगिक, कृषि और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने वाला बजट : लखन लाल ...

वाणिज्य, उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने केंद्रीय बजट 2026-27 पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट छत्तीस...