बेमेतरा (वीएनएस)। उपसचिव, भूमि संसाधन विभाग, भारत सरकार द्वारा बेमेतरा जिले के साजा विकासखंड अंतर्गत संचालित द्वितीय परियोजना WDC-PMKSY 2.0/2 का अवलोकन एवं क्षेत्रीय दौरा किया गया। इस दौरान परियोजना के अंतर्गत किए जा रहे जल संरक्षण, आजीविका संवर्धन एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित विभिन्न कार्यों का गहन निरीक्षण किया गया।
अवलोकन के दौरान उपसचिव द्वारा क्षेत्र में निर्मित चेकडैम, अमृत सरोवर, पौधारोपण कार्य, मिश्रित पौध रोपण, तथा स्व-सहायता समूहों द्वारा किए जा रहे सब्जी उत्पादन गतिविधियों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय कार्यों की गुणवत्ता, उपयोगिता एवं स्थानीय ग्रामीणों को मिल रहे लाभों की विस्तार से समीक्षा की गई।
केंद्रीय दल ने जल संरक्षण संरचनाओं के माध्यम से भू-जल स्तर में सुधार, कृषि उत्पादकता में वृद्धि तथा ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। साथ ही परियोजना के उद्देश्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं क्रियान्वयन एजेंसियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए।
इस निरीक्षण दौरे के दौरान संयुक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छत्तीसगढ़ स्टेट वाटरशेड मैनेजमेंट एजेंसी, उप संचालक कृषि, प्रशिक्षण विशेषज्ञ (ट्रेनिंग एक्सपर्ट), परियोजना क्रियान्वयन एजेंसी , वाटरशेड डेवलपमेंट टीम सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त तेंदो, बनियाडीह, चिखली एवं समुदवारा ग्रामों की जलग्रहण समितियों के अध्यक्ष, सचिव एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन भी निरीक्षण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। ग्रामीणों द्वारा परियोजना से प्राप्त लाभों एवं अनुभवों को साझा किया गया, जिससे स्पष्ट हुआ कि WDC-PMKSY 2.0 योजना क्षेत्र में सतत विकास और आजीविका सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। अंत में अधिकारियों ने जल संरक्षण एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण हेतु सामुदायिक सहभागिता को और मजबूत करने पर विशेष बल दिया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार गुणवत्ता-युक्त कार्य करने के निर्देश दिए।
राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है।
धमतरी जिले के वनांचल क्षेत्र सिहावा (नगरी) की निवासी श्रीमती संध्या सुभाष मानिकपुरी आज आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण की मिसाल बन चुकी हैं।
जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन ...
आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थ...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहाय...
इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर